ACCU व सिविल लाइन पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही…,अवैध नशे के फरार आरोपी को सिविल लाईन पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी पर 21 अपराध हैं दर्ज ,,,

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ACCU व सिविल लाइन पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही…,अवैध नशे के फरार आरोपी को सिविल लाईन पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी पर 21 अपराध हैं दर्ज ,,,,

ब्यूरो रिपोर्ट मोहम्मद रज्जाक

बिलासपुर अवैध नशे के बढ़ते कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में बिलासपुर पुलिस अब सख़्त नज़र आने लगी है। सिविल लाईन थाने के प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों द्वारा इस दिशा में विशेष रूप से दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों के इसी अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया है। जरहभाटा निवासी धर्मेंद्र गेंदले और गौरव खांडे को ndps एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।परिवेश तिवारी ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र गेंदले पर पुलिस लंबे समय से नज़र रखे हुए थी। छानबीन में मालूम चला है कि आरोपी मध्यप्रदेश के कटनी इलाके से प्रतिबंधित नशीली दवाएं खरीदता था। ACCU व सिविल लाईन की संयुक्त टीम इस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर सन 2013 से लेकर अब तक ndps, आबकारी, आर्म्स एक्ट आदि में कुल 21 अपराध पंजीबद्ध हैं। दोनो आरोपियों के पास से 200 बोतल कोडिन सिरप भी बरामद किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 27600 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का पूरा परिवार नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त है तथा आरोपी की पत्नी और माता पहले से ndps मामले में जेल में बन्द हैं।

पुलिस ने बताया कि जिन जिन जगहों से आरोपी के तार जुड़ते मिलेंगे उन जगहों पर जाकर विशेष रूप से छानबीन की जाएगी एवम पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त हो जाने पर और भी लोगों की गिरफ्तारी की जा सकती है।

Share This Article