बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के जिला पंचायत सदस्यों और जनपद अध्यक्षों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिले की चार जनपद पंचायतों में आरक्षण तय कर दिया गया है, जिसमें दो जनपद पंचायत अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि एक अनारक्षित महिला और एक अनारक्षित मुक्त के लिए तय किया गया है।
Contents
जनपद अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण:
- तखतपुर – अनुसूचित जाति (महिला)
- मस्तूरी – अनुसूचित जनजाति (महिला)
- कोटा – अनारक्षित (महिला)
- बिल्हा – अनारक्षित (मुक्त)
जिला पंचायत के 17 सदस्यों के लिए आरक्षण:
- ओबीसी महिला – क्षेत्र क्रमांक 1
- अनुसूचित जाति (मुक्त) – क्षेत्र क्रमांक 2, 12
- अनारक्षित महिला – क्षेत्र क्रमांक 3, 4, 6, 9, 14
- अनारक्षित मुक्त – क्षेत्र क्रमांक 5, 7, 8, 10
- अनुसूचित जाति (महिला) – क्षेत्र क्रमांक 11, 13
- अनुसूचित जनजाति (मुक्त) – क्षेत्र क्रमांक 15
- अनुसूचित जनजाति (महिला) – क्षेत्र क्रमांक 16, 17
राजनीतिक गतिविधियां तेज
आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। उम्मीदवार अपनी तैयारियों में जुट गए हैं, जबकि भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने लगी हैं। सत्तारूढ़ भाजपा का दावा है कि जनता का विश्वास उनके साथ है, जबकि कांग्रेस इसे सरकार की रणनीति बताकर विरोध कर रही है। आगामी चुनावों में इन सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

