भारतीय किसान संघ ने 16 मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

भारतीय किसान संघ ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर मालखरौदा तहसील के संघ के

पदाधिकारी-सदस्यों ने अध्यक्ष रमाकांत चंद्रा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान संघ ने किसानों के हित में 16 सूत्रीय मांगों के त्वरित निराकरण की मांग की है और मांगे पूरी न होने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन की भी बात कही।

इस संबंध में संघ के अध्यक्ष रमाकांत चंद्रा ने बताया है कि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार प्रदेश के तहसील मुख्यालयों में यह ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन देने के बाद संघ के सदस्यों ने संबंधित अधिकारियों को उपरोक्त ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री तक भेजने के िलए कहा गया है।

Share This Article