सरगुजा में ‘दाना’ तूफान का असर, जमकर हुई बारिश: आज भी छाए रहेंगे बादल, फिर हो सकती है वर्षा, दिवाली पर मिलेगी राहत

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement

सरगुजा मुख्यालय सहित कई इलाकों में हुई बारिश।सरगुजा संभाग में चक्रवाती तूफान दाना के असर से रविवार को अंबिकापुर में कई घंटे जोरदार बारिश हुई। जबकि बलरामपुर और सूरजपुर जिले में छिटपुट बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को भी बादल छाए रहेंगे।

इसके बाद दिवाली पर मौसम साफ हो ज.चक्रवाती तूफान दाना के चलते सरगुजा से लगे झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। जिसके चलते उत्तरी छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश हो रही है। धनतेरस और दिवाली के त्योहार से पहले मौसम के बिगड़े मिजाज ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि, अगले 24 घंटे में बादल छंटने लगेंगे और लोगों को राहत मिलेगी।बारिश के कारण रविवार को बाजार में दिखा सन्नाटा।अंबिकापुर में जमकर बारिश, कई इलाकों में बूंदा बांदी चक्रवात दाना का प्रभाव भले ही उत्तरी छत्तीसगढ़ में नहीं दिखा, लेकिन घने बादलों के साथ पर्याप्त मात्रा में नमी आने से रविवार को अच्छी वर्षा दर्ज की गई। अंबिकापुर शहर में रविवार को जमकर बारिश हुई। इस दौरान कहीं तेज तो कहीं हल्की वर्षा देर शाम तक होती रही।सरगुजा जिले के कई इलाकों में रविवार को दिनभर बारिश होती रही।

रविवार को अवकाश के दिन लगातार बारिश होने से शहर में भीड़भाड़ कम रही। लोगों को रेनकोट और छाते का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान शहर से 8 किमी दूर कतकालो स्थित मौसम विज्ञान केंद्र में बारिश के नाम पर सिर्फ बूंदाबांदी दर्ज की गई।तापमान में गिरावट, धान कटाई पर असरबारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट होने से ठंड का ऐहसास होने लगा है।

बेमौसम बारिश से किसान भी परेशान हैं। कई किसानों का धान पककर तैयार है और कटाई शुरू हो गई है। ऐसे में हो रही बारिश से कटाई प्रभावित हो गई है। हालांकि कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि खेत में तैयार फसल को बारिश से नुकसान नहीं होगा।छाने लगा कोहरा, मंगलवार से राहतमौसम विज्ञानी एएम भट्ट के अनुसार, उत्तरी छत्तीसगढ़ में नमी की मात्रा अधिक होने के साथ कोहरा भी छा रहा था। चक्रवात दाना के कारण सरगुजा से लगे इलाके में चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है। रविवार को सरगुजा सहित बलरामपुर, कोरिया और उससे सटे मध्य प्रदेश के इलाके में बारिश दर्ज की गई।सोमवार को भी कुछ इलाकों में बारिश होती, फिर बादल छंटने से राहत मिलेगी। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर दिखेगा।

Share This Article