छग में गुरुवार को मिले कोरोना के 317 नए मरीज, 8 की मौत

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छग में गुरुवार को कोरोना के 317 नए मरीज, 8 की मौत

यामेश्वरी साहू ;रायपुर। प्रदेश में गुरुवार को विभिन्न जिलों से 317 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 605 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।  राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 9 लाख 71 हजार 662 है। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 7 हजार 314 है। गुरुवार को कोविड-19 से  4 मरीज और को-मॉबिडिटी के साथ (कोरोना के साथ अन्य बीमारियों से पीडि़त) 4 मरीज, इस प्रकार 8 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में 24 जून को हुए कोरोना के कुल टेस्ट की संख्या 24 हजार 274 है।  स्वास्थ्य विभाग ने अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी  देते हुए बताया कि  गुरुवार को मिले 317 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से जिला दुर्ग से 6, राजनांदगांव से 1, बालोद से 11, बेमेतरा से 5, कबीरधाम से 2, रायपुर से 18, धमतरी से 10, बलौदाबाजार से 4, महासमुन्द से 14, गरियाबंद से 13, बिलासपुर से 2, रायगढ़ से 16, कोरबा से 3, जांजगीर-चांपा से 37, मुंगेली से 7, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 3, सरगुजा से 11, कोरिया से 2 , सूरजपुर से 5, बलरामपुर से  5, जशपुर से 17, बस्तर से 17, कोण्डागांव से 12, दंतेवाड़ा से  26, सुकमा से 22, कांकेर से 4, नारायणपुर से 2, बीजापुर से 38 और अन्य राज्य से 4 मरीज शामिल हैं। 

Share This Article