रायपुर AIIMS में परिजनों ने किया हंगामा : सर की नस फटने के बाद भी मरीज का 6 घंटे तक इलाज शुरु नही हो पाया

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर AIIMS में पेशेंट को समय इलाज नही मिलने पर दोस्तों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। दरअसल रविवार को सुबह 10 बजे अमित गौतम 25 साल को सर में तेज दर्द के कारण एम्स में भर्ती कराया गया था।

दोपहर 12 बजे सिटी स्कैन में यह बात सामने आई की मरीज के सर क.मरीज के दोस्तों ने प्रबंधन पर आरोप लगाया कि शाम 6 बजे तक न्यूरो सर्जन इलाज के लिए नही है । जिसके बाद हंगामा होने के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची विवाद बढ़ता देख आनन-फानन में डॉक्टर अस्पताल पहुंचे और इलाज शुरू हो पाया ।विवाद बढ़ता देख पुलिस भी एम्स पहुंची।

दोस्तों का आरोप मरीज के दोस्तों ने एम्स प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके दोस्त अमित गौतम के सर की नस फटने के बाद भी 6 घंटे तक अस्पताल में कोई न्यूरोसर्जन डॉक्टर अवेलेबल नहीं था। बार बार स्टाफ के कहने के बाद नर्स ने बताया कि अस्पताल में सिर्फ दो न्यूरोसर्जन डॉक्टर हैं रविवार के कारण वे छुट्टी पर हैं।वीडियो बनाने के दौरान हुआ हंगामा दरअसल समय पर इलाज नही मिलने से नाराज मरीज के दोस्तों ने एम्स प्रबंधन की लापरवाही को लेकर वीडियो बनाने लगे ।

इस दौरान अस्पताल का सिक्योरिटी स्टाफ उन्हें वीडियो बनाने से मना करने लगा और मौके पर पुलिस की टीम पहुंची।इस दौरान भी मरीज के अलावा अस्पताल में सुविधा नही मिलने की शिकायत लेकर अन्य मरीज के परिजन भी हंगामा करने लगे। विवाद बढ़ता देख प्रबंधन में छुट्टी में गए डॉक्टर को बुलाया और मरीज को इलाज के लिए भेजा गया ।

Share This Article