भारतीय सेना के नो योर आर्मी प्रदर्शनी का आज अंतिम दिन, MI-17 हेलीकाप्टर देगा सलामी

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारतीय सेना के नो योर आर्मी प्रदर्शनी का आज अंतिम दिन है। राज्यपाल रामेन डेका समापन समारोह में पहुंच चुके हैं। अब से कुछ देर में जवानों के परफॉर्मेंस के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होने वाली है। इंडियन एयरफोर्स का MI-17 हेलीकाप्टर भी आकाश में नजर आएगा और.साइंस कॉलेज ग्राउंड में 5 अक्टूबर से शुरू हुए इस सैन्य प्रदर्शनी को 7 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। सैनिकों ने यहां बाइक स्टंट, खुखरी डांस, कमांडो सर्जिकल स्ट्राइक जैसे चीजें मैदान में दिखाई हैं।

टैंक T-90 को भी लोगों ने देखा। कमांडोज के इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार इजराइल और रशिया की गन्स भी दिखाई गई।1965 की लड़ाई में इसी जीप में बैठकर परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद ने पाकिस्तान के टैंक बर्बाद कियाऔर इंडियन पोस्ट पर वापस तिरंगा लहराया।देयर डेविल टीम, सेना के ये जवान जलते आग के गोले से बाइक निकालकर दिखाते हैं अपना शौर्य।गुरखा रेजीमेंट के जवानों ने दिखाया खुखरी डांस।

इससे पहले रविवार को भारतीय सैनिकों के पराक्रम को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। भारतीय सेना के भीष्म टी-90 टैंक लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। भीष्म टी-90 टैंक के साथ लोगों ने खूब फोटो खिंचवाए और आर्टिलरी समेत अन्य उपकरणों को करीब से देखकर काफी रोमांचित हुए।डेयरडेविल्स का स्टंट।

सुबह से ही हर वर्ग के नागरिक डेयर डेविल्स के हैरत अंगेज करतब को देखने के लिए पहुंचे और डेयर विल्स के जवानों बाइक जैसे ही आग के पलटों के बीच से छलांग लगाई, वैसे ही दर्शक दीर्घा में बैठे दर्शकों ने जवानों को अभिवादन किया और खूब तालियां बजाई। जवानों के सैन्य बैंड और देशभक्ति गीत ने दर्शकों में जोश भर दिया।डेयर डेविल्स के हैरत अंगेज करतब को लोगों ने खूब पसंद किया और सराहा।

Share This Article