नहाने के लिए गए युवक की डूबने से हुई मौत,देवी दर्शन करने पहुंचा युवक महानदी में बहा

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जांजगीर | रविवार को चंद्रहासिनी देवी की दर्शन के लिए भिलाई से चंद्रपुर पहुंचा एक युवक हादसे का शिकार हो गया। युवक महानदी में नहाने के दौरान बहा गया।.घटना की जानकारी होने पर मंदिर के पास मौजूद बचाव दल और गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची। टीम नदी में घंटों तक युवक की तलाश करती रही, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली।

जानकारी अनुसार आर महेश अपने अन्य दो दोस्तों के साथ रविवार की सुबह भिलाई से चंद्रपुर चंद्रहासिनी देवी की दर्शन के लिए पहुंचा हुआ था। दर्शन से पहले तीनों दोस्त नहाने के लिए महानदी के तट पर पहुंचे तो महेश नहाने के लिए नदी में उतर गया। देखते ही देखते वह नदी के डूबान क्षेत्र की ओर चल गया और वह पानी की धार में बह गया। देर शाम तक उसका पता नहीं चला था।

Share This Article