राजिम माघी पुन्नी मेला के समापन में पहुंचे सीएम भूपेश,

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजिम माघी पुन्नी मेला के समापन में पहुंचे सीएम भूपेश,

(सवितर्क न्यूज, राजेश देवांगन )

पूजा अर्चना कर प्रदेश के लिए मांगी खुशहाली

गरियाबंद। राजिम माघी पुन्नी मेला के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजिम पहुंचे. राजीव लोचन मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की. सीएम महानदी की आरती में शामिल होकर महाआरती की. महानदी आरती की शुरूआत पंड़ितों द्वारा मंत्रोच्चारण से हुआ.

इस दौरान उनके साथ धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डाॅ. शिव डहारिया, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास महाराज, अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू, राजिम विधायक अमितेष शुक्ल, सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव सहित जिला कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल सहित कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष भावसिंह साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर, कांग्रेस नेत्री रोशनी गोस्वामी, रामकुमार साहू, पार्षद टंकू सोनकर, मोती सोनकर, रेखा कुलेश्वर साहू, साहित्यकार तुकाराम कंसारी के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में नगरवासी और माघी पुन्नी मेला आए श्रद्धालुगण महाआरती में शामिल हुए.

Share This Article