बीएड के छात्र का संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

MCB में लॉज के पीछे झाड़ियों के पास मिली लाश, तीन दिनों से लापता था छात्र

तीन दिनों से लापता छात्र का शव मिलामनेंद्रगढ़ में बीएड के छात्र का संदिग्ध परिस्थितियों में लॉज के पास शव मिला है। छात्र तीन दिनों से लापता था। शव जहां मिला है, वहीं पास के लॉज में वह किराए में रहता था। छात्र के सिर एवं गर्दन में चोट के निशान हैं एवं खून घटनास्थल पर फैला मिला है।

एमसीब.जानकारी के मुताबिक, मनेंद्रगढ़ में जैन धर्मशाला के पास स्थित एक लाज के पीछे झाड़ियों के पास रविवार सुबह लोगों ने युवक का शव पड़ा देखा और सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। छात्र के शव की शिनाख्त सौरभ कुजुर (24) निवासी अंबिकापुर के रूप में हुई है। सौरभ तीन दिनों से लापता था। वह मनेंद्रगढ़ में रहकर RNS बीएड कॉलेज में पढ़ रहा था।

लापता छात्र की की जा रही थी खोजबीनहादसा या हत्या, सभी एंगल से जांच सौरभ के गुमशुदगी की सूचना भी थाने में दी गई थी। शव मिलने की सूचना पर एमसीबी एसपी चंद्र मोहन सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा किया। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव दो से तीन दिन पुराना बताया गया है। शव से बदबू भी आने लगी है।

छात्र सौरभ का जहां शव मिला है, वहां कुछ दूर पर खून के निशान हैं। उसके सिर एवं गले में चोट के निशान मिले हैं। एसपी चंद्र मोहन सिंह ने कहा कि सभी एंगल पर पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।सीसी कैमरों की भी जांच, की जा रही थी खोजबीन छात्र सौरभ तीन दिनों से लापता था।

उसके सभी सामान लॉज में मिले हैं। उसकी खोजबीन की जा रही थी। उसका पता नहीं चल पा रहा था। फोन से भी संपर्क नहीं हो पाया तो गुमशुदगी की सूचना मनेंद्रगढ़ थाने में दी गई थी। पुलिस जैन धर्मशाला में लगे सीसी कैमरों के फुटेज की भी जांच कर रही है।

Share This Article