हाईकोर्ट के कोर्ट कमिश्नर ने दुर्ग में देखा ब्लैक स्पॉट: सभी जगह सुधार करने और मवेशियों को गौशाला पहुंचाने के दिए निर्देश

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ब्लैक स्पॉट को देखने पहुंचे कोर्ट कमिश्नर

बिलासपुर हाईकोर्ट के कोर्ट कमिश्नर रवीन्द्र शर्मा शनिवार को दुर्ग जिले के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने जिले के सभी ब्लैक स्पॉट का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सभी ब्लैक स्पॉट में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।

रवीन्द्र शर्मा ने इस दौरान दुर्ग स्थित सर्किट हाउस में रोड सेफ्टी सेल के प्रभारियों की मीटिंग ली। इसमें उन्होंने सभी प्रभारियों से उनके क्षेत्र में पड़ने वाले ब्लैक स्पॉट की जानकारी मांगी।

मीटिंग में सभी प्रभारियों ने उन्हें जो जानकारी दी, उसके मुताबिक वो सभी ब्लैक स्पॉट को खुद देखने पहुंचे।इस दौरान उन्होंने सभी ब्लैक स्पॉट में उचित प्रकाश व्यवस्था, रम्ब्ल्ड्र स्ट्रीप्स, साइन बोर्ड, हाईमास्क लाइट, मोड़ पर चेवरान साईन बोर्ड, अवैध कब्जा हटाने और झाड़ियों की छंटाई कराने के निर्देश दिए।

भारी वाहन प्रतिबंधित के लगाए गए बोर्ड।इन जगहों पर बताए गए ब्लैक स्पॉट अधिकारियों ने उन्हें जो जानकारी दी, उसके मुताबिक रसमड़ा बाईपास रोड, सोनेसरार, चिखली चौक, शनि मंदिर नगपुरा, महमरा टर्निग अंजोरा, फुण्डा चौक, तर्रा एवं ढौर चौक खेदामारा में ब्लैक स्पॉट बताया गया। आवारा मवेशियों को गौशाल भेजने के निर्देश, रविंद्र शर्मा ने निरीक्षण के दौरान देखा कि शहर की सड़कों पर आवारा मवेशी बड़ी संख्या में घूम रहे हैं। इस पर उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि वो इन्हें पकड़कर सुरक्षिण गौशालाओं में छोड़ने की व्यवस्था करें।

इसके साथ ही नो एंट्री रोकने के लिए सभी जगहों में सूचनात्मक बोर्ड लगाने को कहा।सभी ब्लैक स्पॉट में सुधार करने के दिए निर्देश। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एडीएम दुर्ग अरविंद एक्का, दुर्ग निगम आयुक्त सुमीत अग्रवाल, एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा, ट्रैफिक डीएसपी सतानंद विध्यराज, एसडीएम पाटन लोकेश ध्रुव, एसडीएम भिलाी नगर हितेश पिस्दा, एसडीएम दुर्ग सोनल डेविड, आरटीओ दुर्ग एसएल लकड़ा, सहित पीडब्ल्यूडी और अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article