केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान आज छत्तीसगढ़ दौरे पर

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सबसे पहले नगपुरा के मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे, फिर पीएम आवास योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में जनता को सौगात देंगे। इसके बाद कुम्हारी में किसान मेले में शामिल होंगे और प्रयागराज महाकुंभ के लिए किसान संघ की तीन सब्जी-युक्त ट्रकों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके पश्चात वे भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।

सीएम विष्णुदेव साय का दुर्ग जिले का दौरा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। उनके निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार:

  • सुबह 10:20 बजे “ऑल इंडिया स्टील कॉन्क्लेव 2.0” में भाग लेंगे।
  • दोपहर 12 बजे नागपुरा के जैन मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
  • इसके बाद ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम और किसान मेले में सम्मिलित होंगे।
  • कुम्हारी में वार्षिक सम्मेलन और एलपीजी कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे IWWA अधिवेशन का शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज सुबह 10 बजे इंडियन वॉटर वर्क्स एसोसिएशन (IWWA) के 57वें वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ करेंगे। इस आयोजन की मेजबानी छत्तीसगढ़ दूसरी बार कर रहा है।

  • अधिवेशन 10 से 12 जनवरी तक रायपुर के जैनम मानस भवन में चलेगा।
  • इसमें देशभर के 400 जल विशेषज्ञ और इंजीनियर भाग लेंगे।
  • इस बार अधिवेशन की थीम ‘जल-360 डिग्री’ रखी गई है।
  • जल, अपशिष्ट जल उपचार और सतत प्रबंधन में नवीन तकनीकों के उपयोग पर विशेष जोर दिया जाएगा।

विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे मंत्री लखनलाल देवांगन

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन आज विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।

  • सुबह 10:20 बजे वे “ऑल इंडिया स्टील कॉन्क्लेव 2.0” में शामिल होंगे।
  • दोपहर 12 बजे रायपुर से कोरबा जिले के लिए रवाना होंगे।
  • दोपहर 3 बजे चारपारा कोहड़िया, कोरबा पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे।
  • शाम 5:15 बजे महिला समिति द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा में भाग लेंगे।

बोर्ड परीक्षाओं के प्रैक्टिकल एग्जाम शुरू

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के प्रैक्टिकल एग्जाम 10 से 31 जनवरी के बीच आयोजित होंगे।

  • स्कूल अपनी सुविधा अनुसार परीक्षा आयोजित कर सकते हैं।
  • अनुपस्थित छात्रों को दोबारा अवसर नहीं मिलेगा।
  • प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट के नंबर 10 फरवरी तक माध्यमिक शिक्षा मंडल को भेजने होंगे।

डीएलएड परीक्षा 2024-25 के लिए आवेदन शुरू

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) 2024-25 के लिए नामांकन और परीक्षा आवेदन प्रक्रिया की तिथियां जारी कर दी हैं।

  • प्रथम वर्ष के छात्र 10 से 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 से 20 मार्च तक किए जा सकेंगे।
  • विलंब शुल्क के साथ आवेदन 1 से 9 अप्रैल तक स्वीकार किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड जारी

राज्य में कड़ाके की ठंड का असर बना हुआ है।

  • कुछ क्षेत्रों में हल्की राहत की उम्मीद है।
  • आगामी दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
  • गुरुवार को बीजापुर में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री और बलरामपुर में न्यूनतम 3.7 डिग्री दर्ज किया गया।
Share This Article