पत्रकार समेत 3 लोगों के घर NIA की रेड: कांकेर में नक्सल से जुड़े केस में एजेंसी की छापेमारी, बड़ी संख्या में फोर्स तैनात

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांकेर जिले में NIA ((राष्ट्रीय जांच एजेंसी)) की टीम ने पत्रकार समेत 3 लोगों के घरों पर छापेमारी की है।छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में NIA ((राष्ट्रीय जांच एजेंसी)) की टीम ने पत्रकार समेत 3 लोगों के घरों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि NIA सुबह से बड़ी संख्या में फोर्स लेकर दबिश दी है। तीनों के घरों में टीम दस्तावेज समेत अन्य सुराग खंगाल रही है। मा.मिली जानकारी के मुताबिक NIA की टीम ने पत्रकार वीरेंद्र पटेल सहित 3 लोगों के घरों में नक्सल से जुड़े केस में सर्चिंग चला रही है।

स्थानीय पत्रकार वीरेंद्र पटेल अपने घर से बाहर बताए जा रहे हैं।कांकेर जिले में NIA ((राष्ट्रीय जांच एजेंसी)) की टीम ने पत्रकार समेत 3 लोगों के घरों पर छापेमारी की है।NIA की टीम देर रात कांकेर पहुंचीNIA की टीम ने तीनों संदिग्धों के घरों के बाहर स्थानीय पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई है। बताया जा रहा है कि NIA की टीम देर रात कांकेर पहुंची थी। सुबह 4 बजे से नक्सल प्रभावित इलाका आमाबेड़ा पहुंची।

स्थानीय पुलिस के साथ घरों में सर्चिंग कर रही है।ग्रामीणों बोले- घर-घर जाकर पूछताछ की टीमग्रामीणों का कहना है कि NIA की टीम अचानक से गांव में पहुंची। घर-घर जाकर पूछताछ की। पत्रकार के घर पर भी विशेष रूप से तलाशी ली। हालांकि अभी तक तलाशी से क्या जानकारी सामने आई है। इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

NIA ने 26 जून को कांकेर के आमाबेड़ा इलाके में छापेमारी की थी।26 जून को इसी इलाके में NIA ने की थी छापेमारीNIA ने 26 जून को कांकेर के आमाबेड़ा इलाके में छापेमारी की थी। जिले के करीब आधे दर्जन इलाकों में दबिश दी गई। इसके बाद कई संदिग्ध दस्तावेजों के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया था।

साथ ही कई मोबाइल फोन, प्रिंटर सहित कैश बरामद किया था।5 फरवरी 2024 को अपराध दर्ज किया थाबता दें कि कांकेर पुलिस ने 5 फरवरी 2024 को अपराध दर्ज किया था, जिसे 22 फरवरी को एनआईए ने अपने कब्जे में लिया। इसके बाद से लगातर NIA अब कांकेर में छापेमारी कर जांच कर रही है।इससे संबंधित और भी खबरें…1. छत्तीसगढ़ में NGO संचालक के घर NIA की छापेमारी: भिलाई के कलादास डहरिया पर नक्सल एक्टिविटी से जुड़े होने का शक; लैपटॉप, पेनड्राइव, फोन जब्तभिलाई में छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा मजदूर कार्यकर्ता समिति के सदस्य कला दास डहरिया से पूछताछ करने NIA की टीम पहुंची।

जामुल लेबर कैम्प स्थित घर के बाहर CISF और जामुल पुलिस की टीम भी तैनात रही। बताया जा रहा है कि कार्रवाई नक्सल गतिविधियों से जुड़े होने के शक में की गई है। हालांकि NIA की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। यहां पढ़िए पूरी खबर…2. छत्तीसगढ़ में NIA की छापेमारी, 2 आरोपी गिरफ्तार: नक्सलियों को हथियार सप्लाई मामले में 6 से ज्यादा ठिकानों पर रेड;

मोबाइल-प्रिंटर-कैश समेत कई दस्तावेज जब्तछत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने देर रात 6 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है। इन ठिकानों से NIA ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से मोबाइल, प्रिंटर और कैश बरामद किया है। NIA ने नक्सलियों को हथियारों की सप्लाई के मामले में छापेमारी की है। यहां पढ़िए पूरी खबर…

Share This Article