Bilaspur news मोबाइल नहीं दिया तो 13 साल के मासूम बच्चे ने लगाई फांसी ! जानें क्या है पूरा मामला..!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक 13 साल के मासूम बच्चे को पिता ने खेलने के लिए मोबाइल देने से मना किया तो उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. सुबह बाथरूम में दादी ने फांसी पर बच्चे का शव लटकते हुए देखा और सभी के पैरों तले ज़मीन खिसक गई. मामला जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र का है.

बाथरुम में लटका था शव

जानकारी के मुताबिक़ अशोक नगर के रहने वाले देवानंद जायसवाल के बेटे की तबियत खराब थी. उसने खेलने के लिए अपने पिता से मोबाइल मांगा. रात ज़्यादा होने और बच्चे की तबियत खराब होने के कारण पिता ने बच्चे को मोबाइल देने से मना कर दिया. इसके बाद सभी सो गए. रात ढाई बजे दादी ने बाथरूम में देखा तो बच्चें का शव लटक रहा था. ये देखते ही दादी के होश उड़ गए. सभी को आवाज लगाकर जगाया तो पैरों तले ज़मीन खिसक गई.

परिजन बच्चे के शव उतारकर तुरंत अस्पताल लेकर गए. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जांच कर रही पुलिस

इसकी सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. सरकंडा थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस अफसरों ने मीडिया को बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. बच्चे के पिता से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल बात सामने आई है कि मोबाइल नहीं देने पर नाराज होकर बच्चे ने खुदखुशी की है. पूरे मामले की जांच के बाद ही कुछ और स्पष्ट हो पायेगा.

Share This Article