मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आलाकमान के निर्देश पर वो मुख्यमंत्री बने हैं और आलाकमान कहे तो वो तुरंत इस्तीफा दे देंगे,

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर । ढ़ाई-ढ़ाई साल के मुख्यमंत्री को लेकर सीएम भूपेश ने पहली बयान दिया और बेहद ही तीखा बयान दिया। सरगुजा दौरे पर रवानगी से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आलाकमान के निर्देश पर वो मुख्यमंत्री बने हैं और आलाकमान कहे तो वो तुरंत इस्तीफा दे देंगे, लेकिन उन्होंने इस मामले में बयान देने वालों को सचेत करते हुए कहाकि इस तरह का बयान देकर वो प्रदेश का हित नहीं कर रहे हैं।
रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों के पूछे एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ..“अगर आलाकमान कहे तो मैं आपसे बात करते-करते इस्तीफा दे दूंगा और वापस चला जाऊंगा, आलाकमान ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी है और उस जिम्मेदारी का वो निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन अगर इस मामले में गलतफहमी पैदा करने की कोशिश कर रहा है, चाहे वो कोई भी हो, तो वो प्रदेश का हित नहीं कर रहा है, उसे प्रदेश का विकास नहीं देखा जा रहा है, जनादेश 5 साल के लिए मिला है, मुझे इस पद का कोई मोह नहीं है, मैं बोल रहा हूं कि अभी आपसे बात करते-करते भी आलाकमान का फोन आ जाये, तो मैं यहां से वापस चला जाऊंगा, लेकिन इस मामले को तूल देने की क्या जरूरत है, इस बात का क्यों बतंगड़ बनाया जा रहा है”
आपको बता दें कि ढ़ाई-ढ़ाई साल के मुख्यमंत्री के कार्यकाल को लेकर पिछले कई दिनों से मीडिया में मामला गरमाया हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ये बयान हर उस बयान देने वालों को कड़ा जवाब है, जिन्होंने इस मामले को तूल देने की कोशिश की है।

Share This Article