एसईसीएल की नर्सरी में युवक की मिली लाश , लोगों ने जताया हत्या का संदेह

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

कोरबा / मानिकपुर चैकी क्षेत्र अंतर्गत रविशंकर शुक्ल नगर स्थित पानी टंकी नर्सरी के अंदर एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में लटकती हुई लाश मिली है ।लोगों ने घटना की सूचना 112 को दी जिसके बाद मानिकपुर चैकी पुलिस मौके पर पहुंची । मृतक कौन है और कहां के रहने वाला है इसकी जानकारी नहीं मिली है । लोगों की माने तो युवक के साथ कोई अप्रिय घटना घटी है।मृतक की उम्र लगभग 25 से 26 साल बताई जा रही है । लाल काला पट्टी दार स्वेटर , ब्राउन कलर का पेंट और हाथ में चूड़ा पहना हुआ है । फिलहाल मानिकपुर चैकी पुलिस ने शव का पंचनामा कार्यवाही करते हुए जांच कार्यवाही शुरू कर दी है ।

Share This Article