जिले में धान खरीदी का हुआ आगाज, 13 किसानों ने बेचे 484 क्विंटल धान

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरबा 01 दिसम्बर 2020. प्रदेश भर के साथ ही जिले में भी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महापर्व का आगाज हो गया है। धान खरीदी के पहले दिन जिले के 13 किसानों ने कुल 484 क्विंटल धान बेचे हैं। सबसे अधिक धान की आवक सहकारी समिति नीरधि में 162 क्विंटल हुई है। सहकारी समिति सिरमिना में 20 क्विंटल, कुल्हरिया में 40 क्विंटल, छुरीकला में दो क्विंटल, तुमान में 137 क्विंटल, पाली में 80 क्विंटल, सोहागपुर में 24 क्विंटल एवं हरदीबाजार में 18 क्विंटल धान की आवक हुई है। धान खरीदी के पहले दिन उपार्जन केन्द्र निरधि में किसान श्री मनहरण लाल ने सबसे अधिक 100 क्विंटल धान की बिक्री किया है। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने आज जिले के चार धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर अधिक से अधिक संख्या में किसानों का टोकन जारी कर धान खरीदी करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। खरीफ वर्ष 2020-21 के लिए धान खरीदी एक दिसंबर 2020 से 31 जनवरी 2021 तक का समय निर्धारित किया गया है।
खरीफ सीजन 2020-21 में जिले के 32 हजार 589 किसान 41 समितियों के माध्यम से अपना धान बेचेंगे। जिले के किसानों के लिए धान बेचने के लिए 49 उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं। प्रदेश सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिये जिले में नये-पुराने मिलाकर 32 हजार 589 किसानों का पंजीयन किया गया है। इन पंजीकृत किसानों का धान के फसल का रकबा 48 हजार 113 हेक्टेयर है। जिले में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिये पांच हजार 746 नये किसानों ने सहकारी समितियों में अपना पंजीयन कराया है। पिछले वर्ष धान खरीदी के लिये जिले में 27 हजार 694 किसानों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से इस वर्ष रकबा सत्यापन के बाद 851 किसानों का पंजीयन निरस्त हुआ है। पिछले वर्ष के पंजीयन अनुसार 26 हजार 843 किसानों के धान के रकबे के सत्यापन के बाद 42 हजार 274 हेक्टेयर रकबे की सोसायटी माॅड्युल में खसरा प्रविष्ट किया गया है। इसी प्रकार पांच हजार 746 नये पंजीकृत किसानों के पाॅंच हजार 838 हेक्टेयर धान के रकबे की इंट्री सोसायटी माॅड्युल किया गया है।

Share This Article