हाईकोर्ट जज दीपक तिवारी ने केशकाल के न्यायालय भवन निर्माण का किया भूमिपूजन

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट प्रमिला नेताम

हाईकोर्ट जज दीपक तिवारी ने केशकाल के न्यायालय भवन निर्माण का किया भूमिपूजन

हाईकोर्ट के जज दीपक तिवारी ने केशकाल में न्यायालय भवन निर्माण का किया भूमिपूजन ।भारतीय संविधान में निहीत प्रावधानों के तहत् सबको न्याय प्रदान करना जरूरी है। यह लोक पद धारकों की जवाबदेही है कि सभी को न्याय की सुलभता सुनिश्चित हो सके। इस दिशा में केशकाल में निर्मित होने वाला न्याय का मंदिर इस क्षेत्र के लोगों के लिए अपनी सार्थकता साबित करेगा। यह बात छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री दीपक कुमार तिवारी ने केशकाल में एक करोड़ 19 लाख रूपए की लागत से निर्मित की जाने वाली नवीन व्यवहार न्यायालय भवन का भूमिपूजन करने के उपरांत मुख्य आतिथ्य की आसंदी से संबोधन में कही । न्यायाधिपति दीपक
संबोधन में कही न्यायाधिपति दीपक तिवारी ने कहा कि केशकाल की इस पावन धरा पर जहां तेलिन सती माता एवं भंगाराम माई का वास है यहां नवरात्र पर्व की नवमी तिथि के शुभवसर में आज व्यवहार न्यायालय हेतु भूमिपूजन किया गया है। हालांकि इस कार्य को शुरू होने में काफी देरी हो गई है लेकिन आज हुए भूमिपूजन के पश्चात जल्द ही व्यवहार न्यायालय का निर्माण होगा और आम जनता को इसका लाभ मिलेगा।
कोंडागांव कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि केशकाल में व्यवहार न्यायालय का निर्माण कार्य वर्ष 2012 से लंबित है।
लेकिन आज इस स्थान पर माननीय न्यायाधिपति ने भूमिपूजन कर दिया है, हमारा प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य को पूरा करवाया जाए। ताकि आम जनता को इसका लाभ मिले। इस दौरान न्यायालीन परिवार कोण्डागांव की ओर से न्यायामूर्ति दीपक कुमार तिवारी को स्मृति चिन्ह सहित शॉल एवं श्रीफल भेंट किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांकेर योगेश पारेख सहित कोण्डागांव, कांकेर एवं नारायणपुर जिले के न्यायिक अधिकारी, जिला प्रशासन कोण्डागांव के अधिकारी

4 अक्टूबर। केशकाल में व्यवहार न्यायालय निर्माण हेतु आबंटित भूमि में 1 करोड़ 19 लाख रु की लागत से भूमिपूजन का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के न्यायमूर्ति एवं पोर्टफोलियो जज कोंडागांव दीपक तिवारी शामिल हुए थे। सर्वप्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोंडागांव उत्तरा कुमार कश्यप व कांकेर योगेश पारीख की अगुवाई में समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने न्यायाधिपति का बस्तर के पारंपरिक नृत्य मांदरी के साथ स्वागत करते हुए भूमिपूजन स्थल पहुंचे। ततपश्चात न्यायाधिपति ने विधिवत पूजा अर्चना कर निर्माण कार्य के शुभारंभ हेतु भूमिपूजन किया। इसके पश्चात समस्त न्यायाधीशगण एवं अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा पौधरोपण भी किया गया।

कर्मचारी, अधिवक्तागण, मीडिया प्रतिनिधी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्यवहार न्यायधीश सुश्री योगिता कुंवर ने किया। वहीं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री अम्बा शाह ने आभार व्यक्त किया।

Share This Article