विजयादशमी पर बिलासपुर पुलिस विभाग में हुई शस्त्र पूजा…..

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट मोहम्मद रज्जब

विजयादशमी पर बिलासपुर पुलिस विभाग में हुई शस्त्र पूजा…..

बिलासपुर – विजयादशमी का त्यौहार बुधवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। विजयादशमी पर पुलिस विभाग के अफसरों ने शस्त्र पूजन की परंपरा निभाई। शस्त्र पूजन का कार्यक्रम शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित किया गया।


यहाँ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर, एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव, सीएसपी कोतवाली स्नेहिल साहू, आरआई घनेन्द्र ध्रुव समेत अनेक अधिकारियों ने शस्त्र पूजन किया।दशहरे के अवसर पर सुबह 10 बजे से पुलिस लाइन में विधिवत रूप से शस्त्र पूजन शुरू हुआ। यहां मंत्रोच्चार के साथ शस्त्रों की पूजा की गई। इसके बाद आरती हुई।

Share This Article