छत्तीसगढ़ में फिर से छाया घना कोहरा,, अगले दो दिन कड़ाके की ठंड के आसार

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में फिर से छाया घना कोहरा,,, अगले दो दिन कड़ाके की ठंड के आसार

छत्तीसगढ़ में फिर एक बार कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक बार कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। प्रदेशभर में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा जिसके चलते लोगों का गाड़ी चलाना तक मुश्किल हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में उत्तरी हवाएं आना शुरू हो गई है। जिस कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इन जिलों में रहा सबसे कम तापमान मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में सबसे कम तापमान अम्बिकापुर का दर्ज किया गया है। यहां 7.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वही राजधानी रायपुर में भी कल तेज ठंड थी यहां का तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं कई जिलों में आज सुबह से ही घना कोहरा रहा जिसके चलते लोगों को गाड़ी चलाने में काफी मुश्किल हुई। कोहरा इतना घना था कि 50 मीटर तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। इसे लेकर प्रदेशभर में चेतावनी भी जारी की गई है।

Share This Article