नाबालिक को भगा कर दैहिक शोषण करने वाला युवक गिरफ्तार ,सरकंडा पुलिस की कार्यवाही

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

बिलासपुर – नाबालिक को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले जाने और उसका शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। वही अपहृत नाबालिग युवती को उसके कब्जे से बरामद भी किया। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रहने वाला शिवा सतनामी पड़ोस में ही रहने वाली नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले गया और नाबालिक के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। सिरगिट्टी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस को आरोपी के रायपुर में होने की सूचना मिली जिसके बाद यहां टीम गठन कर रायपुर रवाना किया गया। यहां एक मकान में रह रहे आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।आरोपी अपहृत किशोरी को लेकर नागपुर भागने की फिराक में था। इसके पहले वह भाग पता पुलिस ने उसे धर दबोचा।

Share This Article