युवाओं की टोली ने गौरकापा शनि मंदिर में किया दर्शन-पूजन, देवांगन समाज की सुख-शांति और समृद्धि की कामना

Jagdish Dewangan
2 Min Read
Oplus_16908288
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंगेली। देवांगन समाज के युवाओं ने सामाजिक एकता, आध्यात्मिक आस्था और जनकल्याण का संदेश देते हुए शनिवार देर शाम गौरकापा स्थित प्राचीन शनि मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान समाज की सुख-शांति, समृद्धि, आपसी भाईचारे तथा जिले और प्रदेश के किसानों की खुशहाली एवं अच्छी फसल के लिए विशेष प्रार्थना की गई। युवा टोली ने शनि देव के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समाज में प्रेम, सौहार्द, संगठन की मजबूती और प्रत्येक परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित युवाओं ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना करने से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों के बीच आपसी विश्वास तथा सहयोग की भावना मजबूत होती है।


इस अवसर पर युवाओं ने समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक उत्थान और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का भी संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ेगा जब युवा सकारात्मक सोच के साथ सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। पूजा-अर्चना के दौरान प्रदेश और जिले में समय पर अच्छी वर्षा होने, किसानों को भरपूर उत्पादन मिलने तथा सभी परिवारों में सुख-समृद्धि बनी रहने की कामना की गई। युवाओं ने यह भी प्रार्थना की कि समाज के प्रत्येक सदस्य के जीवन में खुशहाली आए और सभी स्वस्थ, सुरक्षित एवं समृद्ध रहें।
कार्यक्रम के दौरान देवांगन समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु देवांगन, युवा अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन, सह सचिव जगदीश देवांगन, धनराज देवांगन सहित बड़ी संख्या में समाज के युवा उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से शनि देव के दर्शन कर समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
युवाओं ने कहा कि भविष्य में भी समाज को संगठित करने, धार्मिक-सामाजिक आयोजनों में सहभागिता बढ़ाने तथा जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाएगा, ताकि समाज के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो सके। यह जानकारी देवांगन समाज के सोशल मीडिया प्रचारक जगदीश देवांगन ने दी।

Share This Article
संपादक - जगदीश देवांगन