अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन (ABPA) छत्तीसगढ़ शाखा ने एम. क्रांति कुमार को राजनांदगांव जिला संयोजक नियुक्त किया

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read

रायपुर/राजनांदगांव, अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन (ABPA) छत्तीसगढ़ शाखा द्वारा संगठन के विस्तार एवं फार्मासिस्ट हितों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए फार्मासिस्ट एम. क्रांति कुमार (डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव) को जिला संयोजक, राजनांदगांव नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति प्रदेश प्रभारी डॉ. पंकज मसीह के मार्गदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष फार्मासिस्ट संतोष यादव के नेतृत्व तथा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी फार्मासिस्ट रवि परासर एवं प्रदेश संयोजक फार्मासिस्ट बलवंत बंजारे के समन्वय से की गई।


नवनियुक्त जिला संयोजक एम. क्रांति कुमार से अपेक्षा की गई है कि वे संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए जिले के सभी फार्मासिस्टों को एकजुट करेंगे, उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे तथा संगठन को अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष फार्मासिस्ट संतोष यादव ने कहा कि ABPA छत्तीसगढ़ लगातार प्रदेश के सभी वर्गों के फार्मासिस्टों के हितों की रक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए कार्य कर रहा है। संगठन का उद्देश्य प्रत्येक जिले में मजबूत संगठनात्मक संरचना तैयार कर फार्मासिस्टों की आवाज़ को प्रभावी बनाना है।

प्रदेश महासचिव फार्मासिस्ट हेमंत मिश्रा ने नवनियुक्त जिला संयोजक को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में राजनांदगांव जिले में संगठन और अधिक सक्रिय होगा तथा फार्मासिस्टों के हित में प्रभावी कार्य किए जाएंगे।

Share This Article