मुंगेली। प्रदेश देवांगन समाज के सामाजिक कार्यकर्ता चंदू देवांगन ने स्वर्गीय अजय देवांगन को न्याय दिलाने एवं अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु देवांगन समाज मुंगेली के पदाधिकारी से मिलकर विशेष चर्चा किया गया। समाज के सदस्य स्वर्गीय अजय देवांगन के निधन के बाद घटित घटनाक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान चंदू देवांगन ने कहा कि यदि मामले में पुलिस द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जाती है, तो प्रदेश देवांगन समाज प्रतिनिधिमंडल के साथ संबंधित अधिकारियों से मुलाकात करेगा। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) से भी मिलकर मामले में निष्पक्ष एवं उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एवं संबंधित थाना प्रभारी से चर्चा कर समाज का पक्ष रखा जाएगा और आगे की कार्रवाई के संबंध में आग्रह किया जाएगा। चंदू देवांगन ने समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से एकजुट रहने और आवश्यकता पड़ने पर आगे की रणनीति में सहयोग के लिए तैयार रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज न्यायपूर्ण कार्रवाई की अपेक्षा करता है और कानून के दायरे में रहकर अपनी बात संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और कड़ी से कड़ी कार्यवाई हेतु जोर दिया जाएगा।



