कांग्रेस नेता से 27 लाख रुपए की ठगी, धोखाधड़ी का अपराध दर्ज

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

कांग्रेस नेता से 27 लाख रुपए की ठगी, धोखाधड़ी का अपराध दर्ज

रायगढ़। जमीन बेचने के नाम पर विजयपुर के एक शख्स ने कांग्रेस नेता दीपक एक्का से 27 लाख रुपए ठग लिए। जमीन के दो टकड़ों के बदले एक ही टुकड़े की रजिस्ट्री कराई गई। विश्वास में राशि पूरी जमीन की ले ली। दूसरी रजिस्ट्री के लिए कहने पर आरोपी ने टालमटोल किया।

राजस्व रिकार्ड से पता चला कि दूसरा प्लाट आरोपी के परिजन महिला के नाम पर है। वह मर चुकी है। साथ ही जमीन भी सरकारी प्रयोजन में ली जा चुकी है। धोखाधड़ी का पता चलने के बाद दीपक की शिकायत पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है।

Share This Article