बिना औपचारिक पत्र जारी किए सोशल मीडिया पर रवि गुप्ता को मनेंद्रगढ़ जनपद पंचायत का कर दिया विधायक प्रतिनिधि घोषित

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भरतपुर सोनहत की विधायक और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने एक विवादास्पद कदम उठाया है। उन्होंने बिना औपचारिक पत्र जारी किए सोशल मीडिया पर रवि गुप्ता को मनेंद्रगढ़ जनपद पंचायत का विधायक प्रतिनिधि घोषित कर दिया।

शुक्रवार को प्रदेश संगठन ने धीरज मौर्य को केल्हारी मंडल अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। इसके तुरंत बाद रेणुका सिंह ने फेसबुक पर रवि गुप्ता की नियुक्ति की घोषणा कर दी।

मनेंद्रगढ़ जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी वैशाली सिंह ने स्पष्ट किया है कि उन्हें विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति का कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है।

रेणुका सिंह ने फेसबुक पर रवि गुप्ता की नियुक्ति की घोषणा कर दी थी

अध्यक्ष की नियुक्ति टाल दी गई थी

यह कार्रवाई तब की गई जब रेणुका सिंह के करीबी रवि गुप्ता को केल्हारी मंडल का भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाने की उनकी योजना विफल हो गई।

मंडल अध्यक्ष पद के लिए रवि गुप्ता और भाजयुमो जिला महामंत्री धीरज मौर्य के नाम सामने आए थे। सहमति नहीं बन पाने के कारण मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के एकमात्र मंडल में अध्यक्ष की नियुक्ति टाल दी गई थी।

Share This Article