Third arrest in Ranya gold smuggling case | रान्या गोल्ड स्मगलिंग केस में तीसरी गिरफ्तारी: तस्करी के सोने को ठिकाने लगाने में मददगार था आरोपी; एक्ट्रेस की जमानत पर आज फैसला संभव

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रान्या को 3 मार्च को 14.2 करोड़ रुपए की गोल्ड तस्करी केस में गिरफ्तार किया गया था।

कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव से जुड़े गोल्ड स्मगलिंग केस में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक और गिरफ्तारी की है।

बुधवार यानी 26 मार्च को पूछताछ के बाद DRI ने बेल्लारी से एक सोना व्यापारी साहिल सकारिया जैन को गिरफ्तार किया है।

साहिल जैन पर तस्करी किए गए सोने को ठिकाने लगाने में रान्या राव की मदद करने का आरोप है। विशेष अदालत ने साहिल जैन ने को चार दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

रान्या को 3 मार्च को 14.2 करोड़ रुपए की गोल्ड तस्करी केस में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 10 मार्च को रान्या के दोस्त तरुण राजू को गिरफ्तार किया गया था। दोनों ने अदालत में जमानत याचिका दी थी।

बेंगलुरु सेशन कोर्ट रान्या और तरुण राजू की जमानत पर फैसला आज यानी 27 मार्च को कर सकती है।

रान्या के सौतेले पिता को बिना कारण छुट्टी पर भेज दिया था

DRI ने बेंगलुरु में दो ज्वैलरी स्टोर पर छापे मारे थे। मामले में वीरा डायमंड्स ट्रेडिंग नामक एक फर्म का नाम सामने आया है।

DRI के अनुसार तरुण राजू 2023 में दुबई में वीरा डायमंड्स ट्रेडिंग नामक एक फर्म में शामिल हुआ था, वह दुबई में बेचने के लिए जिनेवा और बैंकॉक से सोना आयात कर रहा था। हालांकि, दोनों इसे भारत में भी तस्करी कर रहे थे।

तरुण राजू ने कहा कि वह 2024 के दिसंबर में वीरा डायमंड्स से बाहर निकल गए थे। उन्होंने जमानत के लिए आवेदन किया था। रान्या राव के सौतेले पिता, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रामचंद्र राव से भी इस मामले में पूछताछ की गई है। रान्या की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद अधिकारी को “अनिवार्य छुट्टी” पर भेज दिया गया था। आदेश में कोई कारण नहीं बताया गया।

रान्या ने DRI पर मारपीट करने और भूखा रखने का आरोप लगाया था

एक्ट्रेस ने DRI के अधिकारियों पर मारपीट करने और भूखा रखने का आरोप लगाया था। रान्या ने DRI के अतिरिक्त महानिदेशक को लेटर लिखकर खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया है।

रान्या ने लिखा- DRI अफसर मुझ पर खाली पेजों पर दस्तखत करने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर मुझे 10-15 बार थप्पड़ भी मारे गए। मुझ पर बहुत दबाव बनाया गया, इसके बाद 50-60 टाइप किए गए पेज और 40 खाली पेजों पर साइन कराया गया।

रान्या ने दुबई एयरपोर्ट पर मिले शख्स का हुलिया बताया था

14 मार्च को रान्या ने जांच अधिकारियों को दुबई एयरपोर्ट पर मिलने वाले शख्स का हुलिया बताया था। इसी शख्स ने उसे गोल्ड दिया था, जिसे वह लेकर बेंगलुरु केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुई थी।

Share This Article