छत्तीसगढ़ सरकार इस बार 15 नवंबर से धान खरीदी करेगी। खेल एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि धान कटने के बाद उसमें नमी की मात्रा अधिक रहती है। एक नवंबर से धान खरीदी शुरू करने पर खरीदी केंद्रों में धान की आवक काफी धीमी रहती है इसलिए खरीदी के लिए 1.प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में वर्मा ने कहा कि 15 नवंबर तक धान बेचने के लिए तैयार हो जाता है।
दरअसल 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने के बाद भी नवंबर में किसान बमुश्किल 10 फीसदी धान ही बेच पाते हैं। इसकी रफ्तार दिसंबर में ही बढ़ती है, इसलिए खरीदी का समय 15 दिन आगे बढ़ाया गया है। जबकि अफसरों ने सरकार धान खरीदी 1 दिसंबर से शुरू करने का सुझाव दिया था।जिंदगी बहुत कीमती है: टंकराम वर्मा ने कहा कि ज़िंदगी बहुत कीमती है।
जो शक्ति मनुष्य को मिली है, वो किसी से कम नहीं है। भगवान ने कीमती जीवन दिया है, तो इसका उपयोग करना चाहिए। मंत्री ने कहा कि आज हमारी जीवन शैली बदल गई है। आज पश्चिमी सभ्यता हावी हो रही है।इस बार 160 लाख टन खरीदी का लक्ष्यछत्तीसगढ़ में इस बार अच्छी बारिश के कारण धान की बंपर पैदावार की उम्मीद जताई जा रही है।
सरकार ने 160 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए सोसाइटियों में 3 हजार कंप्यूटर आपरेटर समेत सभी विभागों के 10 नवंबर तक तैयारी पूरा करने कहा गया है।