पीएससी-2023: इंटरव्यू कल से, दस्तावेज सत्यापन आज से

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

राज्य सेवा परीक्षा 2023 के लिए इंटरव्यू 15 अक्टूबर से शुरू होगा। जबकि इंटरव्यू के लिए दिन पहले यानी 14 अक्टूबर से दस्तावेज सत्यापन शुरू होगा।

इसे लेकर पीएससी से तैयारी की जा रही है। कुल 242 पदों के लिए यह भर्ती हो रही है। मुख्य परीक्षा के रिजल्ट के आ.साक्षात्कार 5 नवंबर तक चलेगा। दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को इसमें शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी।

इस बार इंटरव्यू के अंकों में बदलाव किया गया है। यह 100 अंकों का होगा। पहले इसके लिए 150 नंबर निर्धारित थे। इसके अंक कम होने से कितना असर पड़ेगा यह कहना कठिन है।242 पदों की भर्ती में डिप्टी कलेक्टर, छग राज्य वित्त सेवा अधिकारी, खाद्य अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला पंजीयक, राज्य कर सहायक आयुक्त, अधीक्षक जेल जिला, सहायक संचालक आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति, सहायक पंजीयक, जिला सेनानी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, बाल विकास परियोजना अधिकारी, छग अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी, नायाब तहसीलदार समेत अन्य हैं।

Share This Article