लॉरेंस-बिश्नोई का करीबी गैंगस्टर अमन साव को रायपुर लाया गया: झारखंड से 40 पुलिसकर्मी लेकर पहुंचे; PRA कंस्ट्रक्शन के मालिक पर चलवाई थी गोली

राजेन्द्र देवांगन
10 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर-झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम अमन साव को लेकर तड़के पहुंची।लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर अमन साव को झारखंड की जेल से रायपुर लाया गया। रायपुर-झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम सोमवार तड़के पहुंची है। अमन साव पर रायपुर के कारोबारी प्रहलाद राय अग्रवाल पर गोली चलाने का आरोप है।

प्रहलाद राय अग्रवाल का तेलीबांधा थाना क्षेत्र में PRA कंस्ट्रक्शन के नाम से ऑफिस है। यहां 13 जुलाई को अमन साव के गुर्गों ने गोली चलाई थी। इस गोलीकांड में अमन साव के अलावा लॉरेंस बिश्नोई का नाम भी सामने आया था। इसी मामले में पूछताछ करने के लिए प्रोटेक्शन वारंट पर अमन साव को लाया गया है।

पुलिस महकमें के अधिकारियों के मुताबिक टीम अमन साव को गिरिडीह जेल से लेकर रविवार शाम को रवाना हुई थी।पुलिस की गिरफ्तारी से पहले गैंगस्टर अमन साव हथियारों के साथ।पांचवीं बार में मिली सफलताअमन साव को रायपुर प्रोटेक्शन वारंट में लाने पर रायपुर पुलिस को पांचवीं बार में सफलता मिली। इससे पहले चार बार रायपुर पुलिस के अधिकारी प्रोटेक्शन वारंट पर रायपुर लाने की मांग कर चुके थे, लेकिन हर बार उनकी मांग को नकार दिया जाता था।

शनिवार को दोनों प्रदेश के पुलिस अधिकारियों के बीच चर्चा हुई और उसके बाद प्रोटेक्शन वारंट पर रायपुर लाने की मंजूरी मिली और रविवार की शाम को अमन साव को रायपुर के लिए रवाना किया गया।आधुनिक हथियारों से लैस है टीमपुलिस सूत्रों के अनुसार अमन साव को रायपुर लाने के लिए 10 सदस्यों की टीम पहुंची थी। इस टीम को लीड एसीसीयू प्रभारी कर रहे हैं।

टीम के अलावा अमन साव को रायपुर तक पहुंचाने के लिए झारखंड पुलिस की तरफ से 30 सदस्यों की टीम मिली है।ये टीम हाईटेक हथियारों से लैस है। अमन साव काे रायपुर लाने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा और वहां से उसकी रिमांड रायपुर पुलिस मांगेगी। रिमांड में लेने के बाद आरोपी से पूछताछ की जाएगी।अमन साव पहली बार 2019 में गिरफ्तार हुआ था।कौन है अमन सावरिपोर्ट्स के अनुसार, गैंगस्टर अमन साव पहली बार 2019 में गिरफ्तार हुआ था।

लेकिन 29 सितंबर 2019 को ही वह फरार हो गया। पुलिस ने उसे 3 साल बाद जुलाई 2022 में दोबारा गिरफ्तार किया। साव अभी झारखंड के गिरिडीह जेल में बंद है। बताया जाता है कि अमन साहू के गिरोह के पास एडवांस हथियार हैं जिसके दम पर वह अपने खौफनाक मंसूबों को अंजाम देते हैं।झारखंड के कई जिलों में फैला है साव गैंग का नेटवर्कअमन साव का नेटवर्क धनबाद, रांची, रामगढ़, चतरा, हजारीबाग, पलामू, लातेहार, बोकारो जैसे झारखंड के तमाम जिलों में फैला हुआ है।

साव के रडार पर कोल माइनिंग कंपनियां, कोयला व्यवसायी और ट्रांसपोर्ट फील्ड के बिजनेसमैन रहते हैं।साव इनको अपना टारगेट बनाकर इनसे रंगदारी की मांग करता है और जो उसकी बात नहीं मानता उसके गुर्गे उस पर गोली चलाकर अपनी बात मनवाते हैं।गैंगस्टर साव।50 से अधिक मुकदमे हैं दर्जअमन साव ने मात्र 17 साल की उम्र में ही अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था। गैंगस्टर साव के ऊपर लगभग 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

9 मई 2023 को एनटीपीसी कोल परियोजना की आउटसोर्स कंपनी ‘ऋत्विक’ के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर शरद कुमार की हत्या भी अमन साव ने करवाई थी।स्थानीय मीडिया के अनुसार, शरद कुमार से 60 करोड़ की रंगदारी की मांग की गई थी और मांग पूरी नहीं करने पर उनकी हत्या कर दी गई। इसके अलावा गिरिडीह जेल के जेलर पर फायरिंग के आरोप भी अमन साव पर लगे थे।ढाई साल में साव को नौ बार जेल से शिफ्ट किया गयापुलिस सूत्रों के अनुसार अमन साव बीते ढाई साल से झारखंड की जेल में बंद है।

लेकिन वो जेल से ही पूरे गैंग को ऑपरेट कर रहा है। झारखंड पुलिस गैंगस्टर अमन साव पर प्रतिबंध लगाने में असफल साबित हो रही है। यही वजह है कि पुलिस उसे बार-बार राज्य के अलग-अलग जेलों में ट्रांसफर कर रही है। गैंगस्टर अमन साहू को बीते ढाई साल में नौ बार अलग-अलग जेलों में रखा गया है।

अमन साव के नाम पर कॉल करने वाला मयंक सिंह ही अमन और लॉरेंस के बीच की कड़ी है।लेवी-रंगदारी के लिए कुख्यात, विश्नोई से संबंध खुद कबूलाअमन साव गिरोह के कई सदस्य कोयला कारोबारियों, बिल्डरों, ट्रांसपोर्टरों और कारोबारियों से रंगदारी वसूल रहा है। अमन खुद भी खुलासा कर चुका है कि उसका लॉरेंस बिश्नोई से संबंध है।

सोशल मीडिया पर अक्सर बातें होती हैं। उसका संबंध लॉरेंस के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के साथ भी है।झारखंड और रायपुर पुलिस के अलावा अमन साव गिरोह के खिलाफ एनआईए जांच भी कर रही है। बताया जाता है कि अमन साव के नाम पर कॉल करने वाला मयंक सिंह ही अमन और लॉरेंस के बीच की कड़ी है।

साव गैंग में 145 गुर्गे, 250 से अधिक हथियार6 महीने पहले CID ने ATS को जो रिपोर्ट सौंपी थी उसके अनुसार अमन साव के गिरोह में 145 गुर्गे हैं। इनमें 99 जेल से बाहर हैं। इस गैंग के पास 5 एके-47 सहित 250 से ज्यादा हथियार हैं। जेल जाने के बाद अमन साव की गैंग को अमन के गाइडेंस पर मयंक सिंह चला रहा है।अमन पर अलग-अलग थानों में 124 से ज्यादा केस दर्ज हैं। मयंक मूल रूप से यूपी के देवरिया का रहने वाला है। अमन साव गिरोह के पास 250 से अधिक हथियार हैं।

जिसमें 9 कार्बाइन, 70 देसी कट्टा और 166 पिस्टल हैं।कारोबारी प्रहलाद राय अग्रवाल पर गोली चलाने के आरोप में रायपुर पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को पकड़ा है।कारोबारी पर गोली चलाने के आरोप में अब तक 6 गिरफ्तारकारोबारी प्रहलाद राय अग्रवाल पर गोली चलाने के आरोप में रायपुर पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को पकड़ा है।

इन आरोपियों की गिरफ्तारी झारखंड और हरियाणा से हुई है। कारोबारी पर हमले का प्लान बनाने वाला भी इन आरोपियों में शामिल है।गिरफ्तार आरोपियों की डिटेलअमनदीप वाल्मीकि उर्फ अम्मू को इस घटना का मास्टरमाइंड बताया गया। हरियाणा का रहने वाला है। अमन साव गिरोह का सदस्य है। पंजाब के एक और गैंग के लिए भी काम करता है।संदीप यादव (23) गुमला, झारखंड, इसे रिमांड में लेकर रायपुर जेल भेज दिया गया है।

शाहिद अंसारी (22) लोहर दगा, झारखंड।शाहिद अंसारी (25), रांची, झारखंड।रवि कुमार सेन (22), सिरसा, हरियाणा।लक्ष्मण दास बाजीगर (23) सिरसा, हरियाणा।कारोबारी प्रहलाद राय अग्रवाल पर गोली चलाने से पहले दोनो शूटरों ने उनके ऑफिस के बाहर रेकी की थी।फायरिंग से पहले हमलावरों ने रेकी की थीकारोबारी प्रहलाद राय अग्रवाल पर गोली चलाने से पहले दोनों शूटरों ने उनके ऑफिस के बाहर रेकी की थी।

इस बात का खुलासा आरोपियों ने पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद किया था। आरोपियों ने पुलिस अधिकारियों को बताया था, कि नेशनल हाईवे पर महावीर नगर चौक में कारोबारी के ऑफिस के बाहर रेकी कर रहे थे।वो बाइक से काफी देर से प्रह्लाद अग्रवाल के ऑफिस आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही कारोबारी कार से पहुंचे, दोनों तेजी से कार के करीब आए, फिर गोली चला दी।कारोबारी सुशील सिंघल के ऑफिस-घर में गोली चलने के बाद अमन साव गैंग के इन आरोपियों को पकड़ा था पुलिस ने।

छत्तीसगढ़ में साव गैंग की ये दूसरी घटनाकारोबारी प्रहलाद राय अग्रवाल को टारगेट करना प्रदेश में साव गैंग की ये दूसरी घटना है। इससे पहले भी गैंग के सदस्य राजस्थान के अपराधी सुनील मीणा के माध्यम से छत्तीसगढ़ के कारोबारी सुशील सिंघल के ऑफिस पर भी गोली चलवा चुके हैं।सुशील सिंघल आरकेटीसी कंपनी के मालिक हैं और झारखंड में कोल ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। उनके कोरबा कार्यालय में भी गोली अमन साव के कहने पर सुनील मीणा ने चलवाई थी।

इस मामले में पुलिस ने 6 जनवरी 2023 को दो आरोपियों को पकड़ा था।अमन साव गैंग से संबंधित और भी खबरें पढ़िए….छत्तीसगढ़ के कारोबारी पर फायरिंग…शूटरों के भागने का VIDEO:सड़क किनारे छोड़ी झारखंड पासिंग बाइक; लॉरेंस और अमन साहू गैंग पर शकरायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन कारोबारी प्रह्लाद राय अग्रवाल पर गोली चलाई गई है। बताया जा रहा है कि 2 बार फायरिंग की गई, जिसमें एक हवा में और दूसरी गोली कार पर की गई है, जो शीशे पर लगी।

आशंका जताई जा रही है कि लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग ने अटैक किया है। घटना के विरोध में दीपक बैज ने कहा है कि सरकार अयोध्या में है और यहां गोलीबारी चल रही है। 24 जुलाई को विधानसभा घेरेंगे।

Share This Article