Chhattisgarh News: रहस्यमयी बीमारी का खौफ ! 2 माह में बच्चे समेत 8 लोगों की मौत, कई मरीजों की हालत गंभीर- जाने पूरा ममता

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुन्ना के आश्रित ग्राम धनीकोड़ता में दो माह के भीतर दो बच्चों समेत आठ ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस गांव में मेडिकल कैंप लगाया है। शिविर के बाद भी गंभीर रूप से बीमार मरीजों को परिजन निजी वाहन किराए पर लेकर जिला अस्पताल ले जा रहे हैं। ग्रामीणों ने मौत का कारण हाथ-पैर में सूजन एवं सांस लेने में दिक्कत होना बताया गया है। धनीकोड़ता गांव में तीन दिनों से मेडिकल कैंप जारी है। एसडीएम विजय प्रताप खेस ने शिविर का निरीक्षण कर मेडिकल टीम और ग्रामीणों से जानकारी ली। अब तक 350 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है, जिसमें 9 मलेरिया, 37 बुखार और शरीर दर्द, 5 चेचक और 1 उल्टी के मरीज सामने आए हैं।

रहस्यमयी बीमारी’ से दो बच्चों समेत 8 लोगों की मौत

मरीज गंगाराम ने बताया कि वह बीते एक सप्ताह से सीने में दर्द, पेट दर्द और पेशाब में जलन की समस्या से परेशान है। 27 फरवरी को जिला अस्पताल में इलाज के बावजूद राहत नहीं मिलने पर उन्होंने दोबारा स्वास्थ्य शिविर में जांच करवाई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग द्वारा केवल खानापूर्ति के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। गांव में हो रही मौतों के पीछे का सही कारण जानने के लिए सुनियोजित जांच और प्रभावी इलाज की आवश्यकता है।

अज्ञात रोग से मचा कोहराम, कई मरीजों की हालत गंभीर

अज्ञात रोग से मचा कोहराम, कई मरीजों की हालत गंभीर
मौत के आंकड़े मुचाकी बुधारा (32 वर्ष) की 23 जनवरी को, मुचाकी सुक्का (30 वर्ष) 15 फरवरी, मुचाकी गंगा (25 वर्ष) 15 फरवरी, माड़वी हड़मा (65 वर्ष) 25 फरवरी, सोड़ी सोनी (38 वर्ष) 28 फरवरी, मुचाकी वेल्ला (55 वर्ष) 2 मार्च, मुचाकी मासे अनुष्का (09 माह 16 फरवरी, मुचाकी अनिल (04 माह) 1 मार्च को मौत हुई है।

एक परिवार में दो सगे भाइयों की मौत

  • एक माह में 8 मौतें, बुजुर्ग महिला को पेड़ के नीचे ग्लूकोज चढ़ायाधनीकोड़ता गांव में एक ही परिवार के मुचाकी सुक्का (30 वर्ष) और उसके छोटे भाई मुचाकी गंगा (25 वर्ष) की मौत 15 फरवरी को हो गई। दोनों भाई चेचक से पीड़ित थे और गांव में झाड़-फूंक करवा रहे थे। समय पर उचित इलाज नहीं मिलने से दोनों भाइयों ने दम तोड़ दिया। लगातार मौत के मामलों को देखते हुए गांव में मेडिकल कैंप लगाया गया है। अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मेडिकल टीम गांव में घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही है।

धनीकोड़ता गांव में एक ही परिवार के मुचाकी सुक्का (30 वर्ष) और उसके छोटे भाई मुचाकी गंगा (25 वर्ष) की मौत 15 फरवरी को हो गई। दोनों भाई चेचक से पीड़ित थे और गांव में झाड़-फूंक करवा रहे थे। समय पर उचित इलाज नहीं मिलने से दोनों भाइयों ने दम तोड़ दिया। लगातार मौत के मामलों को देखते हुए गांव में मेडिकल कैंप लगाया गया है। अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मेडिकल टीम गांव में घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही है।

ग्रामीणों की शिविर लगाकर की जा रही जांच

विजय प्रताप खेस, छिंदगढ़ के एसडीएम अब तक 350 से अधिक ग्रामीणों की जांच की जा चुकी है। 9 मरीज मलेरिया से पीड़ित हैं, जबकि गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। – डॉ. राजेश सोनी, आरएमएस

Share This Article