चकरभाठा हवाई अड्डे का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

निर्माण कार्याें को शीघ्र पूरा करने दिए निर्देश

06-अक्टूबर,2020


बिलासपुर-

{सवितर्क न्यूज़} कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज चकरभाठा हवाई अड्डे का निरीक्षण किया। उन्होंने अपूर्ण कार्योें का शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया जिससे बिलासपुर में हवाई सेवा शीघ्र चालू हो सके।
कलेक्टर ने आज हवाई अड्डे के टर्मिनल एवं रनवे में चल रहे कार्याें को देखा फिर हवाई अड्डे के चारों और बांउड्री वाल में फेंसिग का निरीक्षण कर इसके विस्तार के लिए चल रहे कार्याें की प्रगति की जानकारी ली। ठेकेदार को मौके पर बुलाकर निर्देशित किया कि फोर्स और मशीनरी लगाकर जल्द कार्य पूर्ण करे।
वर्तमान में चकरभाठा हवाई अड्डा का फेंसिग 2 सी श्रेणी का है। जिसे अपग्रेड कर 3 सी श्रेणी के अनुसार फेसिंग का कार्य कराया जा रहा है। कलेक्टर ने निरीक्षण के बाद अधिकारियों की बैठक ली और निर्देश दिया कि रनवे के दोनों ओर ग्रेंडिग के बचे कार्य, जहां रनवे समाप्त होता है वहां दोनो ओर रेशा कार्य, नाली निर्माण के शेष कार्य 20 अक्टूबर के पूर्व पूरा करें। टर्मिनल के निर्माणधीन कार्य जिसमें यात्रियों के आवागमन एवं प्रस्थान के लिए गेट निर्माण, बुकिंग काउंटर आदि शामिल है साथ ही सुरक्षा से जुड़े सभी कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर चकरभाठा हवाई अड्डे के डायरेक्टर एन.विरेन्द्र, अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस.उइके, एसडीएम बिल्हा अखिलेश साहू, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती स्मृति तिवारी, पीडब्लूडी के अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article