देर रात दुकान बंद कराने पहुंची पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी की टीम से दुकान संचालक पिता पुत्र ने की मारपीट झूमा झपटी

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गौरेला पेंड्रा मरवाही 19 दिसंबर 2024। पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में आरोपियों की तलाश जारी है। मरवाही में देररात तक पान दुकान खोले जाने की शिकायत पर दुकान बंद करवाने पहुचे पुलिस पेट्रोलिंग टीम के जवान के साथ झुमा झपटी व डंडे से मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है।जिसके पुलिस ने पीड़ित पुलिस जवान की शिकायत पर पान दुकान संचालक और उसके बेटे के खिलाफ शासकीय कार्य मे बाधा सहित गम्भीर धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। वही मामला दर्ज होने की भनक लगते ही दोनो आरोपी पिता पुत्र फरार हो गए है तो पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है।पूरा मामला जिले के मरवाही के बस स्टैंड इलाके का है जहां पर ठेला लगाकर पान की दुकान का संचालन करने वाले सुनील गुप्ता और उनका बेटा स्पर्श गुप्ता की स्थानीय लोग लगातार शिकायत कर रहे थे कि देर रात ये लोग अपनी दुकान खोले रहते है जिससे दुकान में हुल्लड़बाजी होते रहती है। उसी दौरान पुलिस पेट्रोलिंग की टीम गस्त में निकल ही रही थी और टीम जब पान दुकान में पहुची और देररात तक दुकान खोले जाने को लेकर आपत्ति जतलाई तो पुलिस जवान और दुकान संचालक के बीच तू तू मैं मैं हो गई इतने में दुकान संचालक सुनील गुप्ता और उसका बेटा स्पर्श गुप्ता आवेश में आकर दुकान में रखे डंडे से पुलिस जवान रमेश जायसवाल पर हमला कर दिया और झूमा झपटी शुरू कर दी जिसके बाद थाने से और पुलिसकर्मियों को बुलाया गया जब तक आरोपी वहां से भाग खड़े हुए।
पुलिस अधिकारियो को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तत्काल पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पान दुकान संचालक सुनील गुप्ता और उसके बेटे स्पर्श गुप्ता के खिलाफ पुलिस कर्मी रमेश जायसवाल की शिकायत पर शासकीय कार्य मे बाधा सहित गम्भीर धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है वही पुलिस अधिकारियों की मानें तो आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है उनकी गिरफतारी के लिए टीम भी बना दी गई है।।।जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।।

  मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

Share This Article