बिलासपुर।बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव बिलासपुर पहुंचे बिलासपुर पहुंचे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का बिलासपुर में जूदेव सेना द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जूदेव सेना के धनंजय गोस्वामी के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक में अपने नेता का स्वागत करते हुए उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। वहीं आतिशबाजी के साथ जय जूदेव और प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जिंदाबाद के नारे लगाए गए ।बिलासपुर नेहरू चौक में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष के स्वागत के लिए विक्की शर्मा संकेत साहू मनीष टाक नितेश जयसवाल दीपक सिंह करण सिंह करण गोयल कैलाश गुप्ता जी अभिषेक राज जी हिमांशु यादव जी सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो, जूदेव सेना और हिंदूवादी राष्ट्रभक्त जुटे। स्वागत सत्कार के बाद प्रबल प्रताप सिंह जूदेव गतव्य की ओर रवाना हो गए।
कार्यकर्ताओं की ली बैठक
स्वागत कार्यक्रम के बाद प्रबल प्रताप सिंह जूदेव अल्प समय के लिए छत्तीसगढ़ भवन में ठहरे इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व जूदेव सेना की बैठक ली