Tag: गौरेला पेंड्रा मरवाही

  • गांव में खेल रहे नाबालिग पर भालू का हमला,,,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,,दहशत में जीने को मजबूर क्षेत्र वासी

    गांव में खेल रहे नाबालिग पर भालू का हमला,,,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,,दहशत में जीने को मजबूर क्षेत्र वासी

    गांव में खेल रहे नाबालिग पर भालू का हमला,,,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,,,वन अमला कागजो में बना रहा योजना

    सुरेश भट्ट:- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही:- जिले में जंगली जानवारों का आतंक लगातार बढ़ती जा रहा है। एक भालू ने 16 साल के नाबालिग पर हमला किया है। जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त नाबालिग गांव में खेल रहा था। तभी कौश्लेश पर भालू ने हमला कर दिया और उसके हाथ से मांस नोच लिया है। जब नाबालिग ने शोर मचाया तो लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन तब भालू जंगल की ओर भाग निकला है। इसके बाद नाबालिग को ग्रामीणों की मदद से गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। इस प्रकार जिले में का आतंक देखने को मिल रहा है भालू ने  बताया गया है कि बंशीताल का रहने वाला कौश्लेश अपने गांव में सुबह खेल रहा था। इसी बीच अचानक वहां भालू पहुंच गया और नाबालिग पर हमला कर दिया। हमले के बाद नाबालिग ने शोर मचाया, तब वहां पर लोग पहुंचे। लेकिन तब तक भालू वापस जंगल की ओर भाग गया। हमले में युवक को काफी चोट लगी है और उसके हाथ का मांस भी भालू नोच ले गया है। इसके अलावा उसके शरीर से काफी खून भी बहा है। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस जिले में जंगली-जानवरों के आंतक से ग्रामीण डरे हुए हैं, लगातार जंगली जानवरों के हमले का मामले सामने जा रहे हैं।

  • शासकीय भूमि को छोड़,,, किसानों की जमीन पर बना रहे सड़क…बेजा कब्जाधारियों को संरक्षण

    शासकीय भूमि को छोड़,,, किसानों की जमीन पर बना रहे सड़क…बेजा कब्जाधारियों को संरक्षण

    शासकीय भूमि को छोड़ ,,,किसानों की जमीन पर बना रहे सड़क…बेजा कब्जाधारियों को संरक्षण

    सुरेश भट्ट-गौरेला पेंड्रा मरवाही-जिले के ग्राम अमरपुर में भू माफिया के संरक्षण शासकीय भूमि को छोड़कर ठेकेदार ने ग्रामीणों की लगानी भूमि पर सड़क निर्माण शुरू कर दिया. माफिया और ठेकेदार के साथ मिलीभगत कर भ्रष्टाचार और बेजा कब्जाधारियों को संरक्षण देने का अनूठा मामला सामने आया है.इस पर शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर अब ग्रामीण न्यायालय की शरण लेने को मजबूर हो रहे हैं,पूरा मामला पेंड्रा से बसंतपुर तक बनाई जा रही आठ किमी सड़क के बीच में पड़े वाले ग्राम अमरपुर का है. लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क बनाने के लिए पर्याप्त शासकीय भूमि होने के बावजूद किसानों की भूमि पर निर्माण किया जा रहा है. किसानों को इस बात की आपत्ति है कि उन्हें अब तक यह नहीं बताया गया है कि सड़क निर्माण के लिए उनकी कितनी भूमि को शासन ने अधिग्रहित किया है , और ना ही किसी भी प्रकार का मुआवजा प्रदान किया है.

  • घर मे अकेली महिला को देखकर करने लगा था दुष्कर्म ,ऐसे हुआ खुलासा…….

    घर मे अकेली महिला को देखकर करने लगा था दुष्कर्म ,ऐसे हुआ खुलासा…….

    घर मे अकेली महिला को देखकर करने लगा था दुष्कर्म ,ऐसे हुआ खुलासा…….

    सुरेश भट्ट ,गौरेला पेंड्रा मरवाही  प्रदेश के अन्तर्गत आने वाले थाना पेंड्रा में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इसके पति की मृत्यु 5 वर्ष पहले हो चुकी है। जिसका फायदा लगभग 03 माह पहले अपने घर में यह महिला अकेले थी इसके दोनों बच्चे खेत चले गए थे। अमारू का हरिश्चंद्र यादव घर आया और जबरदस्ती इसके साथ गलत काम करने लगा विरोध करने पर और जान से खत्म कर दूंगा। उसके बाद हरिश्चंद्र इसके साथ अलग-अलग दिनों में चार पांच बार गलत काम किया जब पीड़िता गर्भवती हो गई तब हरिश्चंद्र को शादी के लिए बोली तो वह शादी करने से इंकार कर दिया। रिपोर्ट पर से थाना पेण्ड्रा में अपराध क्रमांक 120/2021 धारा 450, 376, 506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। तथा वहीं आरोपी को पकड़ कर रिमांड पर भेज दिया गया है।पीड़ित महिला परेशान और भयभीत है।

  • गौरेला थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार होटल की दीवार से जा टकरायी, 2 लोगों की मौत

    गौरेला थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार होटल की दीवार से जा टकरायी, 2 लोगों की मौत

    गौरेला थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार होटल की दीवार से जा टकरायी, 2 लोगों की मौत

    सुरेश भट्ट-गौरेला पेंड्रा मरवाही -जिले में देर रात हुए सड़क हादसे में मध्यप्रदेश के रहने वाले दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों अपने एक अन्य साथी को गौरेला स्टेशन पर छोड़ने के बाद कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार सड़क किनारे ढाबे की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसा गौरेला थाना क्षेत्र में हुआ है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश में अनूपपुर जिले के वेंकटनगर निवासी अमित गुप्ता और शैलेंद्र  केशरवानी दोस्त थे। उनके एक अन्य साथी को नौकरी ज्वॉइन करने के लिए बेंगलुरु जाना था। इस पर अमित और मोनू ने उसे पेंड्रा रोड स्टेशन पर छोड़ा और फिर कार से देर रात घर लौटने लगे।इसी बीच रास्ते में मेनरोड पर लालपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर होटल की दीवार से जा टकराई। टक्कर से ढाबे की दीवार तक टूट गई टक्कर इतनी तेज थी कि ढाबे की दीवार और शटर तक टूट गया। जबकि , कार आगे की ओर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची , लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने कार के अंदर फंसे दोनों के शवों के मशक्कत के बाद बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सुबह उनके शवों को वेंकटनगर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि ज्यादा खून बहने से दोनों की मौत हुई है,

  • मरवाही थाना क्षेत्र में युवक का शव जली अवस्था में मिला, हत्याकर जलाने का संदेह, जांच में जुटी पुलिस

    मरवाही थाना क्षेत्र में युवक का शव जली अवस्था में मिला, हत्याकर जलाने का संदेह, जांच में जुटी पुलिस

    मरवाही थाना क्षेत्र में युवक का शव जली अवस्था में मिला, हत्याकर जलाने का संदेह, जांच में जुटी पुलिस

    सुरेश भट्ट-गौरेला पेंड्रा मरवाही- मरवाही थाना क्षेत्र के सेमरदर्री जंगल मे परसो से लापता हुए युवक का शव जली अवस्था मे मिला है। युवक लगभग 11 बजे दिन से लापता था। मृतक की पहचान नगर पंचायत खोंगापानी निवासी के रूप में हुई है। युवक की बाइक लावारिस हालत में नई लेदरी में मिली थी। युवक का शव जली अवस्था मे मरवाही थाना क्षेत्र के सेमरदर्री जंगल मे मिला। युवक की हत्याकर जलाने का अंदेशा है। झगड़ाखांड एवं मरवाही पुलिस मौके पर पहुँच जांच कर रही।

  • पेण्ड्रा- सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता, ठेकेदार को जारी किया नोटिस

    पेण्ड्रा- सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता, ठेकेदार को जारी किया नोटिस

     पेण्ड्रा- सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता, ठेकेदार को जारी किया नोटिस

    सुरेश भट्ट,पेण्ड्रा। सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता पर ठेकेदार को विभाग की ओर नोटिस दिया गया है. लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार से सड़क को उखाड़कर फिर से निर्माण करने को कहा. इसके साथ आगामी आदेश तक बिना अनुमति कोई भी डामरीकरण का कार्य नहीं करने का आदेश दिया है. पूरा मामला बहुप्रतीक्षित पेण्ड्रा-मरवाही मुख्यमार्ग का है. लंबे इंतजार बाद सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान करते हुए लोक निर्माण विभाग ने कार्य की जवाबदारी श्री राम कंस्ट्रक्शन कंपनी एसआरसी को दी. लेकिन ठेकेदार ने सड़क निर्माण कार्य में अनिमितता और लापरवाही बरतते हुए पेण्ड्रा-मरवाही मुख्य मार्ग के किलोमीटर 268 से 281/6 और 14/8 से 14/8 से 41/2 = 40.20 में बुधवार को झमाझम बारिश होने के बाद भी डामरीकरण का कार्य किया गया.मामले की जानकारी लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सुरेश उइके साहब को हुई तो उन्होंने तत्काल ठेकेदार को काम रोकने को कहा. लेकिन श्री राम कंस्ट्रक्शन कंपनी के मौके पर मौजूद लोगों ने बारिश में निर्माण कार्य जारी रखा. आलम यह रहा कि सुबह होते ही सड़क उखड़ने लगी. इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता आरसी चारी को जानकारी दी गयी तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई  करते हुए संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया.नोटिस में पेण्ड्रा-मरवाही मार्ग पर बंधी से दुबटिया के बीच मे बायीं ओर डामरीकरण कार्य में ठंडा डामरीकरण मेटेरियल उपयोग किये जाने की बात कहते हुए दोबारा सड़क हटाकर निर्माण कार्य किये जाने का आदेश जारी किया है. इसके अलावा आगामी आदेश तक सड़क निर्माण कार्य बंद करने के लिए कहा गया है.