गांव में खेल रहे नाबालिग पर भालू का हमला,,,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,,दहशत में जीने को मजबूर क्षेत्र वासी

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांव में खेल रहे नाबालिग पर भालू का हमला,,,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,,,वन अमला कागजो में बना रहा योजना

सुरेश भट्ट:- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही:- जिले में जंगली जानवारों का आतंक लगातार बढ़ती जा रहा है। एक भालू ने 16 साल के नाबालिग पर हमला किया है। जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त नाबालिग गांव में खेल रहा था। तभी कौश्लेश पर भालू ने हमला कर दिया और उसके हाथ से मांस नोच लिया है। जब नाबालिग ने शोर मचाया तो लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन तब भालू जंगल की ओर भाग निकला है। इसके बाद नाबालिग को ग्रामीणों की मदद से गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। इस प्रकार जिले में का आतंक देखने को मिल रहा है भालू ने  बताया गया है कि बंशीताल का रहने वाला कौश्लेश अपने गांव में सुबह खेल रहा था। इसी बीच अचानक वहां भालू पहुंच गया और नाबालिग पर हमला कर दिया। हमले के बाद नाबालिग ने शोर मचाया, तब वहां पर लोग पहुंचे। लेकिन तब तक भालू वापस जंगल की ओर भाग गया। हमले में युवक को काफी चोट लगी है और उसके हाथ का मांस भी भालू नोच ले गया है। इसके अलावा उसके शरीर से काफी खून भी बहा है। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस जिले में जंगली-जानवरों के आंतक से ग्रामीण डरे हुए हैं, लगातार जंगली जानवरों के हमले का मामले सामने जा रहे हैं।

Share This Article