शासकीय भूमि को छोड़,,, किसानों की जमीन पर बना रहे सड़क…बेजा कब्जाधारियों को संरक्षण

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शासकीय भूमि को छोड़ ,,,किसानों की जमीन पर बना रहे सड़क…बेजा कब्जाधारियों को संरक्षण

सुरेश भट्ट-गौरेला पेंड्रा मरवाही-जिले के ग्राम अमरपुर में भू माफिया के संरक्षण शासकीय भूमि को छोड़कर ठेकेदार ने ग्रामीणों की लगानी भूमि पर सड़क निर्माण शुरू कर दिया. माफिया और ठेकेदार के साथ मिलीभगत कर भ्रष्टाचार और बेजा कब्जाधारियों को संरक्षण देने का अनूठा मामला सामने आया है.इस पर शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर अब ग्रामीण न्यायालय की शरण लेने को मजबूर हो रहे हैं,पूरा मामला पेंड्रा से बसंतपुर तक बनाई जा रही आठ किमी सड़क के बीच में पड़े वाले ग्राम अमरपुर का है. लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क बनाने के लिए पर्याप्त शासकीय भूमि होने के बावजूद किसानों की भूमि पर निर्माण किया जा रहा है. किसानों को इस बात की आपत्ति है कि उन्हें अब तक यह नहीं बताया गया है कि सड़क निर्माण के लिए उनकी कितनी भूमि को शासन ने अधिग्रहित किया है , और ना ही किसी भी प्रकार का मुआवजा प्रदान किया है.

Share This Article