बाइक की भिड़ंत में 2 युवकों की मौत: कबड्डी खेल देखकर घर लौट रहे थे दोनों

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में तेज रफ्तार 2 बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 युवक घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला पटेल थाना का है।.प्रभारी विनोद कश्यप ने बताया कि, बागबाहरा रोड के ग्राम पचरी गांव के पास सोमवार साढ़े 11 बजे बाइक की आमने-सामने टक्कर हुई। इनमें 45 वर्षीया कुलहरिया निवासी कृष्णा दीवान और 48 वर्षीय रामाधर दीवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों नरतोरा से कबड्डी खेल देख कर लौट रहे थे।

हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।शव को परिजनों को सौंपा गयावहीं गबौद निवासी अन्य दो युवक इस हादसे में घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायल दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

घायलों का नाम अभी क्लियर नहींटीआई विनोद कश्यप ने बताया कि घायलों की पहचान सिर्फ गबौद निवासी के रूप में ही हो पाई है। घायलों का नाम अभी क्लियर नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article