महिला के सूने मकान से 20 हजार के जेवर ले गए चोर,तोरवा पुलिस ने दर्ज किया अपराध

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के सफेद खदान में महिला के सूने मकान से चोरों ने करीब 20 हजार रुपए का जेवर चोरी कर ली। देवरीखुर्द सफेद खदान निवासी सुनीता साहू पति लोकेश साहू 28वर्ष के पति पेंटर और गीत संगीत का काम करते है। वे 2 दिसंबर से ग्राम लछनपुर गए हैं। महिला भी अपनी तीन साल की बेटी को लेकर 17 दिसंबर की सुबह 11.30 बजे बस से लछनपुर चली गई थी। 22 दिसंबर की रात 8 बजे उनका पड़ोसी कमला धीवर व उनकी छोटी बेटी प्रभा धीवर फोन कर बताए कि उनके घर के छत का दरवाजा खुला है। महिला अपनी बेटी के साथ आई तो गेट का ताला लगा था। अंदर कमरे का ताला टूटा था। अलमारी व लॉकर खुले थे।पकड़े अस्त व्यस्त थे। लॉकर से सोने का लॉकेट,लटकन, चांदी की पायल सहित करीब 20 हजार रुपए के माल गायब थे।

Share This Article