गौरेला थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार होटल की दीवार से जा टकरायी, 2 लोगों की मौत

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गौरेला थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार होटल की दीवार से जा टकरायी, 2 लोगों की मौत

सुरेश भट्ट-गौरेला पेंड्रा मरवाही -जिले में देर रात हुए सड़क हादसे में मध्यप्रदेश के रहने वाले दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों अपने एक अन्य साथी को गौरेला स्टेशन पर छोड़ने के बाद कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार सड़क किनारे ढाबे की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसा गौरेला थाना क्षेत्र में हुआ है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश में अनूपपुर जिले के वेंकटनगर निवासी अमित गुप्ता और शैलेंद्र  केशरवानी दोस्त थे। उनके एक अन्य साथी को नौकरी ज्वॉइन करने के लिए बेंगलुरु जाना था। इस पर अमित और मोनू ने उसे पेंड्रा रोड स्टेशन पर छोड़ा और फिर कार से देर रात घर लौटने लगे।इसी बीच रास्ते में मेनरोड पर लालपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर होटल की दीवार से जा टकराई। टक्कर से ढाबे की दीवार तक टूट गई टक्कर इतनी तेज थी कि ढाबे की दीवार और शटर तक टूट गया। जबकि , कार आगे की ओर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची , लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने कार के अंदर फंसे दोनों के शवों के मशक्कत के बाद बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सुबह उनके शवों को वेंकटनगर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि ज्यादा खून बहने से दोनों की मौत हुई है,

Share This Article