Category: अपराध

  • CG”Bastar के मुर्गा बाजार में युवक की हत्या: पैंट से गला घोंटा, बांस से मार-मारकर कुचल दिया प्राइवेट पार्ट; शिनाख्त नहीं…!

    CG”Bastar के मुर्गा बाजार में युवक की हत्या: पैंट से गला घोंटा, बांस से मार-मारकर कुचल दिया प्राइवेट पार्ट; शिनाख्त नहीं…!

    रिपोर्टर सतेन्द्र सिंह

    CG”Bastar के मुर्गा बाजार में युवक की हत्या: पैंट से गला घोंटा, बांस से मार-मारकर कुचल दिया प्राइवेट पार्ट; शिनाख्त नहीं…!

    छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित मुर्गा बाजार में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पैंट से युवक का गला घोंट दिया। फिर बांस से पीट-पीटकर उसके प्राइवेट पार्ट को कुचल दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

    जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 10.45 बजे करकापाल मुर्गा बाजार एक युवक का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। युवक के गले में पैंट फंसी हुई थी। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि उसी से गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस का यह भी अंदेशा है कि कहीं और हत्या करने के बाद शव को वहां लाकर डाला गया है। 

    युवक की नही हुई है पहचान
    युवक के शव को देखने पर उसका चेहरे पर भी पूरी तरह से खून लगा हुआ था। युवक की उम्र 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। युवक के पैंट उतारने के बाद उसके निजी अंगों को पूरी तरह से कुचल कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।  आसपास में शराब की बोतले भी मिली है। ऐसे में आशंका है कि युवक के साथ बैठकर पहले शराब पी गई हो, फिर उसे मारा गया हो।

  • जीआरपी की एंटी क्राइम टीम ने एक बार फिर ट्रेन के माध्यम गाँजा तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा है…

    जीआरपी की एंटी क्राइम टीम ने एक बार फिर ट्रेन के माध्यम गाँजा तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा है…

    जीआरपी की एंटी क्राइम टीम ने एक बार फिर ट्रेन के माध्यम गाँजा तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा है

    जीआरपी की एंटी क्राइम टीम ने एक बार फिर ट्रेन के माध्यम गाँजा तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा है, जिसमें आरोपी के ट्राली बैग से 45 किलो 200 ग्राम गाँजा बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जीआरपी क्राइम टीम को सूचना मिली कि ट्रेन क्रमांक 18477 पूरी ऋषिकेश उत्कल एक्स. के ए सी कोच के बी 3 में सीट नंबर 5 में एक संदिग्ध व्यक्ति आनंद दास पिता वृंदावन दास उम्र 32 वर्ष पता शास्त्री साही नेहरू कालोनी कटक (ओडिसा) के पास दो ट्रॉली बैग व एक थैला है, जिसकी गतिविधियाँ संदेहास्पद है। जहाँ जीआरपी की टीम ने दबिश दी और समान की चेकिंग की गई, इस दौरान दोनों ट्रॉली बैग और एक थैले से 45 किलो 200 ग्राम मादक पदार्थ गाँजा कीमत 452000 रूपये लगभग हैं जो अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाया गया।

    पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कटक से दिल्ली गाँजा लेकर जा रहा था। उक्त कार्यवाही हेतु जी आर पी थाना बिलासपुर के अप. क्र.14/23 धारा 20(B) नार्कोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इस कार्यवाही में विशेष रूप से योगदान एसआरपी रेल रायपुर, उप. पु. अधी. रेल रायपुर उप. नि. डी. एन श्रीवास्तव, आर. लक्ष्मण गाईन मन्नु प्रजापति, राजा दुबे, संतोष राठौर का विशेष योगदान रहा।

  • माओवादियों ने भाजपा नेता का किया मर्डर…साली की शादी की तैयारी में गांव गए थे नीलकंठ, चाकू और कुल्हाड़ी से वारकर मार डाला…!

    माओवादियों ने भाजपा नेता का किया मर्डर…साली की शादी की तैयारी में गांव गए थे नीलकंठ, चाकू और कुल्हाड़ी से वारकर मार डाला…!

    रिपोर्टर सिरोज विश्वकर्मा

    माओवादियों ने भाजपा नेता का किया मर्डर…साली की शादी की तैयारी में गांव गए थे नीलकंठ, चाकू और कुल्हाड़ी से वारकर मार डाला…!

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम की माओवादियों ने हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि, नीलकंठ अपनी साली की शादी की तैयारी करने गांव गए हुए थे। वहां अचानक पहुंचे माओवादियों ने कुल्हाड़ी और चाकू से वार कर बीजेपी नेता की जान ले ली। मामला जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र का है।

    कुल्हाड़ी और चाकू से वारकर की हत्या।

    जानकारी के मुताबिक, नीलकंठ कक्केम जिले के धुर नक्सल प्रभावित गांव पेंकरम गए थे। यहां वे अपनी साली की शादी की तैयारियां करवा रहे थे। इसी बीच रविवार की दोपहर करीब 5 से 7 की संख्या में माओवादी इनके घर पहुंच गए।

    बीजेपी नेता नीलकंठ कक्केम की पुरानी तस्वीर।
    फिर परिवार वालों के सामने ही नीलकंठ की बेदम पिटाई की। जिसके बाद कुल्हाड़ी और चाकू से वारकर मार डाला। फिर सारे नक्सली जंगल की तरफ लौट गए। हालांकि, इस संबंध में अब तक अधिकारियों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

    परिवार वालों के सामने ही मारा 30 सालों से थे राजनीति में सक्रिय

    नीलकंठ कक्केम पिछले 30 सालों से राजनीति में सक्रिय थे। वे BJP के कद्दावर नेता थे। साथ ही करीब 15 सालों से उसूर मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वे पूर्व जनपद पंचायत सदस्य भी रह चुके थे। उस इलाके की पार्टी की बागडोर इन्हीं के हाथों में थी। इनकी हत्या से पार्टी को भी बड़ा नुकसान हुआ है।

    20 दिन पहले बीजेपी जिलामंत्री की हुई थी मौत.. नीचे पढ़ें

    भाजपा नेता और पूर्व सरपंच बुधराम करटाम की मौत सड़क हादसे में हुई थी। बीते 16 जनवरी को उनका शव घर से कुछ दूर मिला था। इसके बाद हादसा या हत्या इसे लेकर संशय बना हुआ था। अब पुलिस की जांच पूरी हो गई। एसआईटी का भी गठन किया गया था। पुलिस अफसरों का कहना है कि पूर्व सरपंच की मौत सड़क हादसे में हुई थी। भाजपा नेता को सुबह टहलने के दौरान छोटा हाथी नाम की गाड़ी ने टक्कर मार दी थी जिससे उनकी मौत हो गई थी।

    सड़क पर मिला था बुधराम करटाम का शव।

    इस पूरे मामले में पुलिस की एसआईटी और पीएम रिपोर्ट ने जांच में बेहद मदद की। घटना स्थल से मिले सबूतों का भी उपयोग पुलिस ने किया जिससे पूरे मामले की तस्वीर साफ हो गई। घटना के बाद पुलिस की टीम ने शव के पास से ऐसे कई सामान बरामद किए थे जिन्हें देखकर पुलिस को आगे का क्लू मिला। भाजपा नेताओं और मृतक के परिजन ने हत्या की आशंका जताई थी।

    सीसीटीवी ने खोल दिया राज, बचेली से 2 गिरफ्तार

    पुलिस को घटना स्थल से टूटे कांच और इंडिकेटर मिले थे। जांच में सीसीटीवी कैमरे की मदद ली। एक छोटा हाथी वाहन घटना स्थल से गीदम रोड की ओर पार करते दिखा। मौके से जब्त इंडिकेटर और साइड मिरर की फोटो से शोरूम व मैकेनिक ने भी इसे छोटा हाथी गाड़ी के पार्ट्स होने की संभावना जताई। 

  • बिलासपुर की सीटी कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस ने निजात अभियान को आगे बढ़ाते हुए नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को अमलीजामा पहनाते हुए रविवार को दोनों थानों में अलग_अलग बैठक आयोजित की गई

    बिलासपुर की सीटी कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस ने निजात अभियान को आगे बढ़ाते हुए नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को अमलीजामा पहनाते हुए रविवार को दोनों थानों में अलग_अलग बैठक आयोजित की गई

    बिलासपुर की सीटी कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस ने निजात अभियान को आगे बढ़ाते हुए नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को अमलीजामा पहनाते हुए रविवार को दोनों थानो में अलग अलग बैठक आयोजित की

    बिलासपुर की सीटी कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस ने निजात अभियान को आगे बढ़ाते हुए नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को अमलीजामा पहनाते हुए रविवार को दोनों थानो में अलग अलग बैठक आयोजित की जिसमें अपने थाने क्षेत्र के मेडिकल दुकान संचालकों से रूबरू होते हुए अवैध नशीली दवाई के संबंध में चर्चा कर उसकी शत प्रतिशत रोकथाम पर विशेष जोर दिया गया। मीटिंग में मेडिकल व्यवसाई संगठन द्वारा अभियान में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया गया है। अवैध नशीले ड्रग की बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगे, इस पर सभी सहमत है।जिले के नए कप्तान संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर कोतवाली सीएसपी पूजा कुमार एवं थाना प्रभारी कोतवाली प्रदीप आर्य व सिविल लाइन टीआई परिवेश तिवारी द्वारा थाना कोतवाली और सिविल लाइन में निजात अभियान के अंतर्गत दवाई दुकान संचालकों की मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को अवैध नशीली दवाइयों को विक्रय ना करने की समझाइश दी गई एवं ऐसा करने वाले किसी भी दुकान संचालक की जानकारी देने के संबंध में हिदायत दी गई।क्षेत्र स्थित ऑटोमोबाइल्स एवं साइकिल स्टोर संचालकों को नशा युक्त सीलोशन का अवैध विक्रय ना करने की भी चेतावनी दी गई। सभी को बताया गया की कोई भी ऑटोमोबाइल्स किराना दुकान साइकिल स्टोर नशे का सिलोशन विक्रय करते पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • मुंगेली में एक ही रात में असामाजिक तत्वों ने चार मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया

    मुंगेली में एक ही रात में असामाजिक तत्वों ने चार मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया

    मुंगेली में एक ही रात में असामाजिक तत्वों ने चार मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया

    मुंगेली में एक ही रात में असामाजिक तत्वों ने चार मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया, इस घटना में सभी मोटरसाइकिले जलकर पूरी तरह खाक हो चुके हैं। शनिवार रविवार की दरमियानी रात मुंगेली के तीन प्रमुख क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिन इलाकों में यह हरकत की गई है वे सिटी कोतवाली थाना से महज 100 से 200 मीटर की दूरी पर ही है। पुलिस दावा करती है कि रात भर यहां पुलिस की गश्त होती है इसके बावजूद असामाजिक तत्व उनके नाक के नीचे ऐसी वारदात को अंजाम देकर आसानी से गायब हो गए।माना जा रहा है कि किसी रंजिश या फिर शहर में अपना दहशत बनाने के लिए ही इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। इधर मोटरसाइकिल में आग लगने के बाद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन पहली मर्तबा इस तरह की घटना मुंगेली में होने से लोग खौफ में है। बताया जा रहा है कि आग लगाने वाले चार की संख्या में थे, जिन्होंने अपना चेहरा गमछे से छुपा रखा था। इनमें से दो फोन पर बात करते हुए मोटरसाइकिल के पास जाते थे, फिर मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी का पाइप खींचकर उसी पेट्रोल से मोटरसाइकिल में आग लगा देते थे। इन लोगों ने सबसे पहले मुंगेली बिलासपुर रोड स्थित महिमा अस्पताल के पास लखन सोनकर के मोटरसाइकिल को आग के हवाले किया। इसके बाद यह लोग पुराना बस स्टैंड पहुंचे, जहां पंकज पांडे और सरजू राम की मोटरसाइकिल खड़ी थी। इन्हें भी उसी तरह आग के हवाले कर दिया गया। जलती हुई मोटरसाइकिल की चपेट में एक कार भी आ सकती थी लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से इस पर काबू पाया।बदमाश यहीं नहीं रुके। इन लोगों ने नगर पालिका स्कूल के पास खड़ी दिल हरण सोनकर की मोटरसाइकिल को भी आग के हवाले कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि जितनी मोटरसाइकिल जली है, सभी हीरो कंपनी की है। दावा किया जा रहा है कि मोटरसाइकिल को आग के हवाले करने वालों ने आसपास खड़ी कुछ और बाइक को भी जलाने की कोशिश की, लेकिन पेट्रोल टंकी से उनका पाइप नहीं खोल सकने की वजह से वे कामयाब नहीं हो पाए।
    इधर पुलिस को घटना के बाद सबूत के तौर पर कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें चार बदमाश नजर आ रहे हैं । कद काठी के आधार पर पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जिनका ताल्लुक पूर्व में मनुराज टॉकीज में हुए आगजनी से भी रहा है। संदेही आदतन अपराधी है और उसने एक मर्तबा पुलिस पर भी झूठा इल्जाम लगाया था।
    माना जा रहा है कि बिलासपुर की तरह अब मुंगेली में भी युवा नशे की चपेट में आ चुके हैं। गांजा शराब से एक कदम आगे बढ़कर अब एमडीएम और अन्य तरह के नशे का कारोबार मुंगेली में भी फल फूल रहा है। इसी नसे में बेकाबू होकर असामाजिक तत्व इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

    मुंगेली छोटा शहर है गलियां संकरी है। पुरानी बस्तियों में अधिकांश घरों सामने आंगन, गैरेज या पोर्च नहीं है, इसलिए रात में अधिकांश लोग अपनी मोटरसाइकिल और कार घर के बाहर ही पार्क कर देते हैं । देखा जाए तो यह सभी वाहन पूरी तरह असुरक्षित है । ऐसे में मुंगेली में इस तरह का फायर मैन गैंग सक्रिय हुआ तो फिर हालात बेकाबू हो सकते हैं। लोग जीवन भर की जमा पूंजी से वाहन खरीदते हैं जिसे यह लोग एक पल में राख में तब्दील कर सकते हैं। इसलिए पुलिस को चाहिए कि ऐसे तत्वों की तलाश कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करें, ताकि आम लोगों में व्याप्त डर दूर हो सके।

  • करपिहा के जंगल में जुआ खेलते 08 आरोपी पकड़ाए, जुआरियों के कब्जे से 35400 रु जप्त किया गया।

    करपिहा के जंगल में जुआ खेलते 08 आरोपी पकड़ाए, जुआरियों के कब्जे से 35400 रु जप्त किया गया।

    करपिहा के जंगल में जुआ खेलते 08 आरोपी पकड़ाए, जुआरियों के कब्जे से 35400 रु जप्त किया गया।

    जुआरियों के स्थान से 09 मोटरसाइकिल जप्त किया गया।

    आरोपियों के विरुद्ध पृथक से की जा रही है प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

    जुआरीयान –

    1. रमेश भास्कर पिता बेचेलाल भास्कर उम्र 35 साल साकिन अराईबंद थाना तखतपुर

    02.नारायण सिंह नेताम पिता दूजराम नेताम उम्र 32 साल साकिन बराही थाना तखतपुर

    03.शक्ति कुमार गेंदले पिता भगवानदास गेंदले उम्र 26 साल साकिन नगचुई थाना तखतपुर

    04.मनजीत सिंह ठाकुर पिता उमेंद्र सिंह ठाकुर उम्र 32 साल साकिन लिम्हा थाना तखतपुर

    1. विजय साहू पिता प्रेमलाल साहू उम्र 38 साल साकिन लोरमी थाना लोरमी जिला मुंगेली

    06.सुरेंद्र परिहार पिता आजुराम परिहार उम्र 42 साल साकिन बिरगहनी थाना जरहागांव जिला मुंगेली

    1. विनोद श्रीवास पिता लखन लाल श्रीवास उम्र 42 साल साकिन कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर
    2. सुदीप कुमार ध्रुव पिता धन्नूराम ध्रुव उम्र 39 साल साकिन पीथमपुर थाना लोरमी जिला मुंगेली।
  • जिले में इन दिनों बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान का खासा असर जिले में…

    जिले में इन दिनों बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान का खासा असर जिले में…

    जिले में इन दिनों बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान का खासा असर जिले में

    मोहम्मद रज्जब और हरीश माड़वा की संयुक्त रिपोर्ट

    बिलासपुर – जिले में इन दिनों बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान का खासा असर जिले में देखने को मिल रहा है जहां अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने स्थानीय पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है इसी कड़ी में सरकंडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र अंतर्गत दबिश देकर दो आरोपियों के कब्जे से 3 किलो 132 ग्राम गांजा बरामद किया हैमिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सरकंडा पुलिस को सूचना मिली कि बहतराई नाग नागिन तालाब के पास दो व्यक्ति गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं जिस पर तत्काल मौके पर सरकंडा पुलिस ने दबिश दी जहां पथरिया निवासी नरेंद्र यादव और चकरभाठा निवासी संजय अग्रवाल मौजूद थे जब पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो कब्जे से 3 किलो 132 ग्राम गांजा बरामद किया गया साथ ही 53500 बिक्री रकम भी उनके कब्जे से मिली है।जिससे यह तो साफ है। की दोनो ही आरोपी अपने पास रखे सर्वाधिक गांजे की बिक्री कर चुके थे। तभी तो पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद उनके पास से बड़ी रकम बरामद हुई है। फिलहाल मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

  • ए.सी.सी.यु .एवं रतनपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही 03 कि.ग्रा. गांजा सहित 02 गिरफ़्तार

    ए.सी.सी.यु .एवं रतनपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही 03 कि.ग्रा. गांजा सहित 02 गिरफ़्तार

    ए.सी.सी.यु .एवं रतनपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही 03 कि.ग्रा. गांजा सहित 02 गिरफ़्तार


    थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ0ग0
    अपराध क्रमांक – 065/2023 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट
    ए.सी.सी.यु .एवं रतनपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही 03 कि.ग्रा. गांजा सहित 02 गिरफ़्तार
    मादक पदार्थ गांजा 03 कि.ग्रा.
    बिक्री रकम – 1500 रू कुल जुमला रकम 25500 रू
    गिरफतार आरोपी
    01 गोंविदा कुमार मेहर उर्फ सोनू पिता श्री श्यामसुंदर मेहर उम्र 35 साल साकिन ग्राम भरारी भाठापारा रतनपुर जिला बिलासपुर छ0ग0 ।
    02 ज्योतिस कुमार पिता शत्रुहन लाल धीवर उम्र 21 साल साकिन ग्राम भरारी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ0ग0
    –00- –
    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री संतोष सिंग जी के द्वारा अवैध नशे के कारोबार तथा नशा से निजात दिलाने अभियान निजात के तहत कार्यवाही दौरान दिनांक 03.02.2023 के थाना रतनपुर क्षेत्र में एसीसीयु एवं थाना रतनपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भरारी में सोनू नामक व्यक्ति अपने अन्य साथी के साथ गांजा बिक्री करने हेतु रखा है सूचना की तस्दीक कार्यवाही दौरान सोनू उर्फ गोंविदा मेहर के घर में एक अन्य व्यक्ति ज्योतिस धीवर नामक व्यक्ति मिला जो कि सोनू मेहर की घर की तलासी लेने पर घर के छत में गोबर कंडा के अंदर में मादक पदार्थ गांजा 03 किलो मिला तथा तलाशी में कुल 1500 रूपये बिक्री रकम मिला तथा मादक पदार्थ गांजा जिसे पूछताछ पर बिक्री करने हेतु रखना स्वीकार किये इस प्रकार दोनो के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर दिनांक 03.02.023 के गिरफतारी कार्यवाही कर मान0 न्यायालय में पेश किया गया इस प्रकार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन पर निजात ऑपरेशन के तहत नशे के अवैध कारोबारी पर कार्यवाही किया जा रहा है,जो अवैध नशे बेचने वालों पर निरंतर जारी रहेगा।

  • न्यायधानी बिलासपुर ने गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं…जहां एक तरफ नए कप्तान के आने से अपराधियों में खलबली मची तो वहीं, सेवानिवृत्त पटवारी के पुत्र द्वारा खुलेआम गुंडागर्दी….

    न्यायधानी बिलासपुर ने गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं…जहां एक तरफ नए कप्तान के आने से अपराधियों में खलबली मची तो वहीं, सेवानिवृत्त पटवारी के पुत्र द्वारा खुलेआम गुंडागर्दी….

    न्यायधानी बिलासपुर ने गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं…जहां एक तरफ नए कप्तान के आने से अपराधियों में खलबली मची तो वहीं, सेवानिवृत्त पटवारी के पुत्र द्वारा खुलेआम गुंडागर्दी….

    न्यायधानी बिलासपुर ने गुंडागर्दी थमने का नाम ही नही ले रही हैं,जहां एक तरफ नए कप्तान के आने से अपराधियों में खलबली मची हुई हैं,वही दूसरी ओर सेवानिवृत्त पटवारी के पुत्र खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर रोजी मज़दूरी करने वाले युवक की जमकर धुनाई कर दी..
    जिसमें आरोपी मुन्ना साहू व उसके साथी मज़दूर की बेरहमी से पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं,जिसपर सरकंडा पुलिस ने बताते चले आपको उक्त पूरी घटना शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे के आस पास की बताई जा रही हैं,जब दुर्गा मैदान जबड़ापारा के पास रहने वाला युवक रोहित साण्डे उर्फ बल्लू रोजी मज़दूरी करके पश्चात पड़ोस के किराना दुकान से सामान लेकर घर की ओर वापस लौट रहा था,तभी मोह्हले में रहने वाला रिटायर्ड पटवारी का बेटा मुन्ना साहू जो भरपूर शराब के नशे में था और अपने साथियों के साथ बात करते खड़ा था,अचानक आरोपी मुन्ना साहू की नज़र रोहित साण्डे उर्फ बल्लू पर पड़ी जिसके बाद उसने रोहित उर्फ बल्लू को गंदी गंदी गालियां देना शुरू कर दिया…

    जिसके बाद रोहित ने आरोपी मुन्ना साहू को गाली गलौच करने से मना किया तो आरोपी मुन्ना साहू ने अपने साथियों के साथ पीड़ित रोहित साण्डे की हाथ मुक्के व लात से जमकर धुनाई कर दी और युवक को जान से मारने की धमकी देने लगा,जिसके बाद पीड़ित युवक जैसे तैसे वहां से अपनी जान बचाकर भागा और घटना की सूचना स्थानीय थाना सरकण्डा में दिया,मारपीट के दौरान पीड़ित रोहित साण्डे उर्फ बल्लू के बायें आँख के ऊपर,दाहिना गाल और दाहिना भुजा में चोट लगी हैं…

    बहरहाल स्थानीय पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित युवक की शिकायत पर आरोपी मुन्ना साहू और उसके साथियों पर धारा 294,506,323,34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया हैं…

    देखने की बात होगी कि इन जैसे अपराधी तत्वों पर पुलिस किस तरह लगाम लगाएंगी जो खुलेआम सड़क पर युवक की पिटाई कर रहे हैं…

  • नक्सलियों के कब्जे से मुक्त हुआ ये इलाका, अब एशिया का बड़ा ‘इमली’ बाजार लेगा नई करवट…!

    नक्सलियों के कब्जे से मुक्त हुआ ये इलाका, अब एशिया का बड़ा ‘इमली’ बाजार लेगा नई करवट…!

    ज्ञानववाती

    CRPF: 17 वर्ष बाद नक्सलियों के कब्जे से मुक्त आ ये इलाका, अब एशिया का बड़ा ‘इमली’ बाजार लेगा नई करवट..!

    केंद्रीय सुरक्षा बल ‘सीआरपीएफ’ की 165वीं बटालियन ने छत्तीसगढ़ पुलिस को साथ लेकर एक ऐसा मुश्किल कार्य, संभव कर दिखाया है जिसका इंतजार 2006 से हो रहा था। सफलता की इस दहलीज तक पहुंचने के लिए सीआरपीएफ को कई बड़े जोखिमों से गुजरना पड़ा है, नक्सलियों के अनेक हमलों को नाकाम किया गया। 17 वर्ष के दौरान नक्सलियों के खिलाफ सैंकड़ों छोटे-बड़े ऑपरेशन किए गए। 2006 से पहले इमली मार्केट को लेकर जिस क्षेत्र की एशिया में तूती बोलती थी, नक्सलियों ने उसे बंद कर दिया था। सीआरपीएफ ने पुलिस के सहयोग से अब बीजापुर और दंतेवाड़ा को जोड़ने वाले व्यापार मार्ग को नक्सलियों के कब्जे से मुक्त करा दिया है। इतना ही नहीं, महज तीस दिन के भीतर वहां पर दो फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस (एफओबी) भी स्थापित कर दिए। ये एफओबी ‘बेडरे’ और ‘कुंदर’ में तैयार किए गए हैं। इसके चलते एशिया का सबसे बड़ा ‘इमली’ बाजार, अब एक नई करवट लेने की राह पर चल पड़ा है।
    अधिकारियों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ और दूसरे राज्यों के नक्सल प्रभावित इलाकों में सीआरपीएफ, स्थानीय पुलिस को साथ लेकर माओवादियों के ठिकानों पर दबिश दे रही है। सीआरपीएफ और राज्य पुलिस द्वारा, नक्सलियों को खदेड़ कर वहां फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस (एफओबी) स्थापित किए जा रहे हैं। ये बेस न केवल रणनीतिक तौर पर, अपितु आसपास के क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों को भी पूरी तरह से खत्म करने में सहायक होंगे। इन कैंपों के जरिए स्थानीय निवासियों का भी आत्मविश्वास बढ़ जाता है। लंबे समय तक नक्सलियों के प्रभाव को झेल चुके स्थानीय लोग, अब विकास का नया सवेरा देखना चाहते हैं। सुरक्षा बलों की मौजूदगी में वहां बहुप्रतीक्षित विकासात्मक गतिविधियों को भी अब रफ्तार मिलने लगी है। नक्सलियों ने सड़कें खोदी तो नष्ट किए बिजली उपकरण

    सीआरपीएफ की 165वीं बटालियन ने लोकल पुलिस को साथ लेकर इमली बाजार के रूट को नक्सलियों के कब्जे से मुक्त कराने की रणनीति बनाई। 2006 के बाद जिला मुख्यालय बीजापुर और दंतेवाड़ा को जोड़ने वाला पुराना व्यापार मार्ग बाधित हो गया था। एशिया के सबसे बड़े इमली बाजार पर इसका व्यापक असर देखने को मिला। आंध्र प्रदेश, केरल व तमिलनाडु सहित कई क्षेत्रों की कनेक्टिविटी खत्म हो गई। माओवादियों ने एक रणनीति के तहत यहां की सड़कों को खोद दिया। उन्हें बीच से काट दिया। गहरी खाई खोदी गई। बिजली उपकरणों को नष्ट कर दिया गया। इस इलाके में नक्सलियों ने सरकारी योजनाओं का रास्ता रोक दिया। यहां तक कि कौन किसके साथ शादी करेगा, कुछ जगहों पर नक्सली इस हस्तक्षेप तक भी पहुंच गए थे। वे अपनी अघोषित सरकार चलाने लगे। सरकारी स्कीम के तहत कोई विकास कार्य जैसे तालाब खुदाई का कार्य होता तो उसमें से 20 फीसदी राशि ले लेते थे।

    व्यापार रूट को दोबारा से शुरू कराने के लिए सीआरपीएफ की 165वीं बटालियन ने आईजी ऑपरेशन में छत्तीसगढ़, डीआईजी ऑपरेशन सुकमा और एसपी व एएसपी सुकमा के साथ मिलकर नक्सलियों के खिलाफ रणनीति तैयार की। 17 साल से जिस इलाके पर नक्सलियों का कब्जा था, उसे मुक्त कराना सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी चुनौती थी। सीआरपीएफ ने इस चुनौती को स्वीकार किया। कई बड़े ऑपरेशनों के बाद कुंदर में एफओबी लगाया गया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने महज तीस दिन में ही ‘बेडरे’ में दूसरा एफओबी भी स्थापित कर दिया। सुरक्षा बलों ने सड़क को ठीक कराने और विकास की दूसरी योजनाएं शुरू कराने में भरपूर सहयोग दिया। यहां तक कि सीआरपीएफ जवानों ने अपनी सुरक्षा ड्यूटी से परे जाकर श्रमदान भी किया। सड़क पर मिट्टी डाली गई। वाहनों के लिए पक्का रास्ता तैयार किया। अब वहां नक्सलियों पर दोहरी मार पड़ी है। एक तो उनका प्रभाव खत्म कर दिया गया और दूसरा, जिस रास्ते से वे बीजापुर और दंतेवाड़ा के बीच खुली आवाजाही करते थे, अब वह बंद हो गई है।
    विकास की राह पर रोजगार के नए अवसर
    सुरक्षा बलों का स्थायी कैंप बनने से जगरगुंडा का इमली बाजार, अब विकास की नई राह पर चलना शुरू होगा। पुराना व्यापार मार्ग शुरू होने से मिर्च व महुआ के कारोबार में भी तेजी आएगी। सुरक्षा बलों के अधिकारियों का कहना है कि अगले पांच वर्ष में यह इलाका विकास की नई राह तय करेगा। रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। अब वह ट्रांजिट कॉरिडोर भी बंद हो जाएगा, जिसका उपयोग माओवादी पश्चिम बस्तर और दक्षिण बस्तर के बीच आवाजाही के लिए करते थे। ये एफओबी अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह जगरगुंडा-सिल्गर-बासागुड़ा एक्सिस पर बनाया गया है। यहां परिचालन शुरू होने से आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। माओवादी हिंसा को समाप्त करने, शांति और स्थिरता लाने के उद्देश्य से सीआरपीएफ ने वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्यों में पुलिस बलों के साथ मिलकर सुदूर क्षेत्रों में लगातार नए एफओबी स्थापित किए हैं।