300 बोरी धान जब्त: धान खरीदी केन्द्र में अवैध तरीके से बिक्री के लिए लाया था, अलग अलग किस्म के धान से पकड़ा गया, जानिए क्या है पूरा मामला

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अलग अलग किस्म के धान को बेचने लाया थाछत्तीसगढ़ के रायगढ जिला के ससकोबा धान खरीदी केन्द्र में अवैध रूप से लाए गए 300 बोरी धान को खाद्य विभाग ने पकड़ा है। अलग अलग किस्म का होने के कारण इसका खुलासा हुआ। जिसके बाद खाद्य विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार को बाकारूमा में रहने वाला अंबिका प्रसाद एक ट्रेक्टर धान 150 बोरी लेकर ससकोबा धान खरीदी केन्द्र पहुंचा। यहां उसे डंप करने के बाद फिर से दूसरी बार 150 बोरा धान ट्रेक्टर में लोड कर लाया। ऐसे में यहां बोरे में देखा गया कि वह धान अलग अलग किस्म का है। जिसके बाद मामले की जानकारी खाद्य निरीक्षक को दी गई।

जिसके बाद खाद्य निरीक्षक तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच करने पर स्पष्ट हुआ कि अवैध रूप से धान की बिक्री के लिए लाया गया था।300 बोरी धान खफाने के लिए लाया था, पर पकड़ा गयाकिसान का निकला 200 बोरा बताया जा रहा है कि पूछताछ करने पर पता चला कि अंबिका प्रसाद का 100 बोरा धान था, तो किसान रवि राठिया का 200 बोरा धान था और उसे खफाने के लिए लाया जा रहा था।

अलग अलग किस्म का होने से स्पष्ट हो गया कि व्यापारी के द्वारा खफाने का प्रयास किया जा रहा था। ऐेस में खाद्य विभाग ने मामले में 300 बोरी धान व ट्रेक्टर को जब्त कर लिया है।लगातार कर रहे मानिटरिंग खाद्य निरीक्षक मनोज सारथी ने बताया कि धान खरीदी शुरू होने के बाद लगातार अधैव धान की मानिटरिंग की जा रही है।

ऐसे में आज ससकोबा धान खरीदी केन्द्र में 300 बोरी धान को अवैध रूप से खफाने का प्रयास करने वाले ग्रामीण को पकड़ा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article