छत्तीसगढ़ की 9 लोकल ट्रेनें फिर कैंसिल: रायपुर के तिल्दा-नेवरा सेक्शन में पावर ब्लॉक, 6 से 9 दिसंबर तक नहीं चलेंगी गाड़ियां

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रेलवे ने यात्रियों की बढ़ाई परेशानियां।रेलवे ने इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के नाम पर एक बार फिर छत्तीसगढ़ की 9 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इस बार बिलासपुर-रायपुर सहित कोरबा से होकर चलने वाली लोकल ट्रेनों को 6 से 9 दिसंबर तक रद्द किया गया है। रायपुर मंडल के हथबंध-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रेलवे प्रशासन की ओर से इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम को तेजी से पूरा करने का दावा किया जा रहा है।

जिसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन से होकर चलने वाली ट्रेनों को लगातार कैंसिल किया जा रहा है। रायपुर रेल मंडल में 6 दिसंबर को रात्रि 10 बजे से 7 दिसंबर को दोपहर 2 बजे तक चार घंटे अप लाइन और 3 घंटे 30 मिनट का मिडिल लाइन में ब्लाक लेकर काम किया जाएगा।इसके साथ ही 9 दिसंबर को 1 बजे से 4:30 बजे तक 3 घंटे 30 मिनट का डाउन लाइन में ब्लॉक लिया जाएगा।

इसके चलते 6 से 9 दिसंबर तक अलग- अलग तारीख में 9 ट्रेनें रद्द रहेंगी।बिलासपुर-रायपुर के बीच नहीं चलेंगी लोकल ट्रेनें।रद्द होने वाली गाड़ियां6 और 9 दिसंबर को गाड़ी संख्या 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू रद्द रहेगी।6 दिसंबर को गाड़ी संख्या 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू रद्द रहेगी।

7 दिसंबर को गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।7 दिसंबर को गाड़ी संख्या 08275 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर रद्द रहेगी।8 दिसंबर को गाड़ी संख्या 08276 जूनागढ़- रायपुर रोड पैसेंजर रद्द रहेगी।8 दिसंबर को गाड़ी संख्या 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।

9 दिसंबर को गाड़ी संख्या 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।9 दिसंबर को गाड़ी संख्या 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू रद्द रहेगी।9 दिसंबर को गाड़ी संख्या 08733 गेवरा रोड- बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।

Share This Article