अबूझमाड़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़: कोर इलाके में घुसी फोर्स, रुक-रुककर हुई गोलीबारी, सर्चिंग जारी

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि नारायणपुर और कोंडागांव जिले से DRG और BSF की टीम को नक्सलियों के कोर इलाके में भेजा गया था।

दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी हुई है। फिलहाल, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर IG सुंदरराज पी. ने की है।

Share This Article