बुरी-नियत रखने पर महिला ने शख्स को पीट-पीटकर मार डाला

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read

छत्तीसगढ़ में बोली- आए दिन घर आकर करता था परेशान, इसलिए डंडे से पीटा

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में महिला ने एक शख्स की डंडे से पीट-पीटकर कर हत्या दी। उसने बताया कि, वो मुझ पर बुरी नियत रखता था। इसलिए डंडे से उसकी पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर की दोपहर गांव के ही परसराम सूर्यवंशी (मृतक) अपने प्रधानमंत्री आवास की जानकारी लेने नगर पंचायत कार्यालय गया था। बुरी नियत रखते हुए महिला सावित्री बाई रोहिदास (47) के घर बार-बार जाकर परेशान करता था।

आरोपी महिला महिला सावित्री बाई रोहिदास।

डंडे से सिर पर किया था वार

जिससे तंग आकर उसने डंडे से सिर पर कई बार हमला कर परसराम सूर्यवंशी को घायल कर दिया। उसके बाद करीब 2 बजे उसे घसीटते हुए अपने घर से निकलकर नगर पंचायत जाने वाली सड़क पर छोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे बीडीएम अस्पताल चांपा में भर्ती कराया।

10 दिन इलाज के बाद मौत

हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। इस दौरान 10 दिन तक इलाज चलने के बाद 24 अक्टूबर को मौत हो गई। बिलासपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर सारागांव थाने में केस डायरी पहुंचने पर धारा 194 BNS कायम कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटना स्थल की जांच की और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर बयान लिया। तब सावित्री का पता चला।

आरोपी महिला गिरफ्तार

इसके बाद एक दिसंबर को सावित्री बाई रोहिदास को पुलिस ने हिरासत में लेकर मामले में पूछताछ की। तब उसने पिटाई करने की बात कबूल की। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल डंडे को भी बरामद कर लिया है। आरोपी महिला सावित्री बाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Share This Article