सन राइस क्रिकेट सोसाइटी मूँगेली के क्रिकेट खिलाड़ियों को बैंक ऑफ इंडिया मूँगेली ने नई जर्सी प्रदान की। यह ऐसी क्रिकेट संस्था है जो सभी लोगों की आर्थिक सहायता व सहयोग से

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बैंक ऑफ इंडिया ने क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रदान की नई जर्सी — जलेश यादव व सभी लोगों की आर्थिक सहयोग व सहायता से चल रहा। सन राइस क्रिकेट सोसाइटी मूँगेली के क्रिकेट खिलाड़ियों को बैंक ऑफ इंडिया मूँगेली ने नई जर्सी प्रदान की। यह ऐसी क्रिकेट संस्था है जो सभी लोगों की आर्थिक सहायता व

सहयोग से चलता है। क्योंकि यहाँ बेटियों आगे बढ़ाने व उन्हें एक अलग पहचान दिलाने के उद्देश्य से बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ की तरह ,बेटी खिलाओ को आगे बढ़ाते हुए उन्हें लगातार 8 वर्ष से निःशुल्क व बालकों को कम फीस पर प्रशिक्षण दिया जाता है। छोटा सा जिला होने के बाद भी यहाँ की क्रिकेट ख़िलाड़िया अपनी एक अलग पहचान बना डाली है। महिला क्रिकेट में मूँगेली का अपनी अलग एक पहचान है वही पुरुष ख़िलाड़िया भी लगातार अच्छे प्रदर्शन से अपनी छाप छोड़ रहे। संस्था को बढ़ाने में सभी लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। चाहे शासन – प्रशासन हो जनप्रतिनिधियों व सम्मानीय जन , प्रेस मीडिया व छोटे – बड़े सभी का साथ है। संचालक स्वयं एक चाय की दुकान चलाते हैं व वह मुंबई में ट्रेनिंग लेकर यहां ट्रेनिंग मूँगेली में दे रहे हैं। इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक श्री उपेंद्र कुमार , श्री रूपेंद्र सिंह , श्री सुशांत शर्मा , श्री पीयूष कुमार कौशिक , शिवकुमार सिंघाड़े , मनोरंजन हेम्ब्रम , व ख़िलाड़िया श्रीसंत खरे , राजा यादव , आयुष उपाध्याय , अयन उपाध्याय , दुर्गेश सोनकर , पीयूष नंदन , आदित्य सिह परिहार व सन राइस क्रिकेट सोसाइटी मूँगेली के कोच व संचालक जलेश यादव उपस्थित थे।

Share This Article