जूनापारा जंगल में बड़े पैमाने पर चल रहा जुआ, पुलिस की मिलीभगत के आरोप..वीडियो हुआ वायरल..

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जूनापारा जंगल में बड़े पैमाने पर जुआ : पुलिस पर मिलीभगत के आरोप, वीडियो वायरल

बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र के जूनापारा जंगल में बड़े पैमाने पर जुए का खेल चल रहा है। हाल ही में इस अवैध गतिविधि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया। वीडियो में जुआरियों को जंगल में इकट्ठा होकर बड़ी रकम पर दांव लगाते हुए देखा जा सकता है। जानकारी के अनुसार, रात में यह खेल एक व्यक्ति के घर पर होता है, जबकि दिन में जुआरी जंगल में इकट्ठा होते हैं।

वीडियो वायरल, पुलिस पर सवाल

वीडियो में जुआ खेलते हुए लोगों के साथ-साथ इसे बनाने वाले व्यक्ति की आवाज और आंशिक चेहरा भी रिकॉर्ड हुआ है। आरोप है कि यह अवैध गतिविधि जूनापारा पुलिस चौकी की मिलीभगत से संचालित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को इस जुए के फड़ की जानकारी है, लेकिन वे कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

जंगल बना नया ठिकाना

सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले लोरमी पुलिस ने जंगल में दबिश देकर जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इसके बाद जुआरियों ने अपना ठिकाना बदलकर जूनापारा के घने जंगलों को बना लिया, जहां पुलिस की नजर से बचना आसान हो जाता है।

स्थानीय लोगों की नाराजगी

स्थानीय लोगों ने इस मामले पर नाराजगी जाहिर की है और पुलिस पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुलिसकर्मियों की मिलीभगत के बिना इतनी बड़ी अवैध गतिविधि संभव नहीं है। लोगों ने प्रशासन और पुलिस से तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

जुआ के बढ़ते मामलों और वायरल वीडियो ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि पुलिस और प्रशासन इस पर क्या कदम उठाते हैं और क्या आरोपों की सच्चाई सामने आ पाती है।

“यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और बिगड़ सकती है। प्रशासन को अविलंब हस्तक्षेप करना चाहिए,” – स्थानीय निवासी।

Share This Article