दिलजीत दोसांझ ने कॉन्सर्ट में लड़की को गिफ्ट किया जैकेट: रायपुर की शिखा ने दिलजीत से साथ किया डांस, बोली उम्मीद नही थी ऐसा होगा

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिलजीत दोसांझ अपने इंडिया टूर दिल-लूमिनाटी पर निकले है। शुक्रवार को हैदराबाद में हुए दूसरे कॉन्सर्ट के दौरान दलजीत ने एक लड़की को स्टेज पर बुलाया और उसके साथ डॉस किया और उसे अपनी जैकेट भी गिफ्ट की।

जिस लड़की को दिलजीत ने अपनी जैकेट गिफ्ट की वह रायपुर की रहने वाली शिखा सराफ है। शिखा और उनके दोस्त रायपुर से हैदराबाद कॉन्सर्ट में गए थे। शिखा ने बताया कि प्रोग्राम कुछ समय पहले ही सभी दोस्तों ने प्लान किया कि वे सभी दिलजीत के जैसे ही कपड़े पहनकर कॉन्सर्ट में जाएगे।

परफॉर्मेंस के दौरान दिलजीत ने शिखा को देखा और शिखा को स्टेज में बुला लिया।रायपुर की शिखा को गले लगाते सिंगर दिलजीत दोसांझ

दिलजीत ने गिफ्ट की जैकेट

शिखा सराफ ने बताया कि हैदराबाद के शो को लेकर मैने पहले से ही टिकट बुक कर ली थी।

मैने कभी भी ये उम्मीद नही किया था कि दिलजीत के साथ स्टेज शेयर करने का मौका मिलेगा। सफेद कुर्ता के साथ सफेद पकड़ी पहनकर हम सभी कॉन्सर्ट में डांस कर रहे थे।तभी दिलजीत में मुझे स्टेज पर बुला लिया। मुझे यकीन ही नही हो रहा था कि मैं स्टेज में दिलजीत के साथ हूं और उनके साथ डांस कर रही हूं।

इसी दौरान दिलजीत ने अचानक अपनी जैकेट उतार कर मुझे पहना दी और उन्होंने कॉन्सर्ट में आने के लिए थैंक्यू कहा साथ ही उन्होंने मेरी तारीफ करते हुए गाना भी गया ।सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो दिलजीत और शिखा सराफ का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है ।

वहीं छत्तीसगढ़ के लोग भी इसमें जमकर कमेंट कर रहे हैं। वही दिलजीत के साथ हुई इस मुलाकात को लेकर रायपुर की यूथ बेहद खुश है।10 शहरों में बड़े कॉन्सर्टपंजाबी इंडस्ट्री के सबसे बड़े गायक और बॉलीवुड अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपने इंडिया टूर पर है।

दिलजीत दोसांझ एक के बाद एक इंडिया में 10 जगह पर बड़े कॉन्सर्ट करने वाले है। और इस टूर को दिल-लूमिनाटी (Dil-Luminati) नाम दिया गया है।इससे पहले 26 अक्टूबर को दिल्ली में दिलजीत ने अपने टूर की शुरु आत की थी। दूसरा कॉन्सर्ट हैदराबाद में किया और अब अगल शो 17 नवंबर को अहमदाबाद में होने वाला है।

Share This Article