ट्रांसफार्मर में चढ़ा युवक करंट लगने पर नीचे गिरा : मानसिक विक्षिप्त युवक को लगा करंट, मेडिकल कॉलेज में चल रह इलाज

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रांसफार्मर में चढ़ा युवक, करंट लगने से नीचे गिरा।

सरगुजा जिले के गेरसा गांव में युवक शुक्रवार शाम ट्रांसफार्मर में चढ़ गया। करंट लगने से वह झुलसकर नीचे गिर गया। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। उसकी जान करंट लगने के बाद भी बच गई है।

युवक मानसिक विक्षिप्त.

जानकारी के मुताबिक, लुंड्रा थाना अंतर्गत ग्राम गेरसा में बीती शाम मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक रघुवीर खलखो ट्रांसफार्मर में चढ़ गया। ट्रांसफार्मर में हाई वोल्टेज का करंट दौड़ रहा था। युवक को जोरदार करंट लगा और वह नीचे गिर गया। ग्रामीणों ने उसे जीवित देखकर तत्काल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया। युवक की जान बच गई है।

मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में चल रहा उपचारलोगों ने समझाया, फिर भी नहीं माना युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ने वाला युवक रघवीर खलखो की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह गांव में ही घूमता रहता है। वायरल वीडियो में आवाज सुनाई दे रही है कि लोग उसे नीचे उतरने के लिए कह रहे हैं, लेकिन वह नहीं माना।

लोगों का ध्यान उसकी ओर तब गया, जब वह ट्रांसफार्मर में चढ़ चुका था। उसने जैैसे ही तरंगित तार को छुआ, चिंगारी निकलने के साथ आवाज आई और रघुवीर नीचे आ गिरा।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह घटनाक्रम इतनी जल्दी हुआ कि वे ट्रांसफार्मर की लाइन नहीं कटवा सके। करंट लगने से रघुवीर के दोनों हाथ झुलस गए हैं। चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

Share This Article