रात में सड़क पर आया 31 हाथी का दल: रायगढ़ के लारीपानी सड़क पर दोनों ओर लगी कतार, आसपास के गांव में कराई गई मुनादी

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रात में 31 हाथी के दल की सूचना मिलने के बाद विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा में शुक्रवार रात 8 बजे 31 हाथी का दल सड़क पर आ गया। उनके रोड क्रॉस करते तक राहगीरों की कतार लग गई। हाथी ट्रैकिंग कर्मचारियों रो पता लगते ही राहगीरों को दोनों ओर रोक दिया गया था। मामला वन परिक्षेत्र के दुर्गापुर गांव का है ।

इस दौरान वनकर्मी भी मौके पर पहुंचे, ताकि हाथियों का दल आसानी से रोड क्रॉस कर सके, लेकिन वाहनों की लंबी कतार और शोरगुल से हाथी रोड क्रॉस नहीं कर रहे थे। दल में छोटे शावक होने के कारण काफी देर तक हाथी का दल रोड किनारे रुका रहा।

कुछ देर बाद लारीपानी जंगल की ओर गए, तब वाहनों को पार कराया गया।रात में हाथी का दल रोड किनारे आने के बाद वाहनों को रोकने पहुंचा वन अमला22 हाथियों का दल बाकारूमा रेंज पहुंचा विभागीय अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 12 बजे भी 22 हाथियों का दल लैलूंगा रेंज के लारीपानी रोड को क्रॉस कर बाकारूमा जंगल की ओर चला गया।

बताया जा रहा है कि 22 और 31 हाथियों का दो दल लैलूंगा रेंज में था, लेकिन एक दल के जाने के बाद अब दूसरा भी उसी रूट पर जाने के लिए रोड क्रॉस कर रहा है।शावक के कारण नहीं करते हैं सड़क पारलैलूंगा सबडिविजन एसडीओ एमएल सिदार ने बताया कि दल में शावक होते हैं, तो वे काफी धीरे धीरे चलते हैं। रोड क्रॉस करने में काफी सावधानी बरतते हैं। शुक्रवार की रात करीब 8 बजे हाथी दल रोड क्रॉस करने पहुंच गए। हाथियों के दल पर निगरानी की जा रही है। देर रात तक यह दल रोड क्रॉस कर लिया होगा।

Share This Article